फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central Government Used Farmer Photo without Permission on Agricultural Ordinance

कृषि अध्यादेश की जानकारी के साथ बिना मंजूरी छाप दी तस्वीर, किसान बोला- मैं तो इसका विरोधी हूं

Mon, 10 Aug 2020 10:03 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 10 Aug 2020 10:03 AM IST
सार

  • किसान बोला- बिना मेरी मंजूरी के क्यों छापी खेती बिल पर फोटो
  • फरीदकोट के किसान ने बिल की कॉपी पर अपनी फोटो छापने पर जताया एतराज
  • पंजाब, हरियाणा के किसान इस बिल का कर रहे विरोध, इस पर लगी फोटो हटाई जाए

विज्ञापन
Central Government Used Farmer Photo without Permission on Agricultural Ordinance
कृषि अध्यादेश पर छापी किसान की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने अनाज के मंडीकरण, भंडारण, एमएसपी को लेकर जारी खेती संशोधन बिल पर किसान की फोटो बिना मंजूरी के प्रकाशित कर दी। फोटो प्रकाशित किए जाने पर किसान गुरप्रीत सिंह चंदबाजा ने एतराज जताया है। उन्होंने केंद्रीय खेतीबाड़ी मंत्रालय से इस फोटो को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


किसान गुरप्रीत सिंह चंदबाजा ने कहा कि 2018 में उन्होंने अपने खेत में पराली को आग लगाए बिना ही हैपी सीडर के माध्यम से गेहूं की बिजाई की थी, जिसके चलते उस समय के डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट राजीव पराशर समेत खेतीबाड़ी विभाग के आत्मा प्रोजेक्ट की टीम ने पहुंच कर उनके खेत का जायजा लिया था और उन्हें प्रशंसा पत्र भी दिया था।
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार ने उस समय खेत में जायजा लेते हुए अधिकारियों के साथ उनकी फोटो को अपने खेती संशोधन बिल पर प्रकाशित किया है। उन्होंने कहा कि बिना उनकी इजाजत के केंद्र सरकार ने बिल की कॉपी पर फोटो कैसे छाप दी। केंद्र सरकार के इस खेती बिल का पंजाब व हरियाणा के किसान समेत मजदूर व आढ़ती लगातार विरोध कर रहे हैं। इसलिए इस बिल की कापी पर उनकी अपनी फोटो लगाने पर उन्हें सख्त एतराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed