फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central Government Says Tej Bahadur Gave Pakistan An Opportunity To Spoil Image Of The Country

तेज बहादुर ने देश की छवि को खराब करने का मौका पाकिस्तान को दियाः केंद्र सरकार

Wed, 27 Feb 2019 11:13 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Feb 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Central Government Says Tej Bahadur Gave Pakistan An Opportunity To Spoil Image Of The Country

सीमा पर तैनात जवानों को घटिया खाना परोसे जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में केंद्र ने हाईकोर्ट में कहा कि तेज बहादुर ने जो किया उससे दुश्मन मुल्कों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने का मौका मिल गया। तेज बहादुर ने केंद्र सरकार के इस जवाब पर अपना पक्ष रखने के लिए हाईकोर्ट से समय दिए जाने की अपील की है। हाईकोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए सुनवाई सितंबर तक स्थगित कर दी।

विज्ञापन


एनआईए की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि तेज बहादुर के फेसबुक पर कई पाकिस्तानी दोस्त थे। उसकी तैनाती एलओसी पर थी और ऐसे में सेना के जवान का संवेदनशील इलाके में ड्यूटी के दौरान दुश्मन देश के एफबी मित्रों के संपर्क में रहना बेहद गंभीर विषय है। तेज बहादुर को 14 साल की सजा दी जा सकती थी। हालांकि इससे बहुत कम सजा बर्खास्तगी के रूप में दी गई है। केंद्र ने कहा कि दुश्मन राष्ट्र मौका ढूंढते हैं कि कैसे किसी देश की छवि धूमिल की जाए और वह मौका तेज बहादुर ने उन्हें दे दिया। 

विज्ञापन

Central Government Says Tej Bahadur Gave Pakistan An Opportunity To Spoil Image Of The Country
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

तेज बहादुर ने एडवोकेट एसपी यादव के जरिये हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि उसने बीएसएफ से वीआरएस के तहत स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति दिए जाने की मांग की थी। पहले उसे इसकी इजाजत दे दी गई, लेकिन बाद में वीआरएस का आदेश रद्द कर उसे बिना कोई पूर्व नोटिस दिए ही बर्खास्त कर दिया गया। 

याचिकाकर्ता ने अक्तूबर 2015 में घटिया खाना दिए जाने की सैनिक सम्मेलन में शिकायत की थी। दिसंबर 2016 उसका एफडीएल एडम बेस खेत में तबादला कर दिया गया था। यहां जवानों को बेहद घटिया खाना मिलता था। शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो याचिकाकर्ता और उसके साथियों ने तय किया कि इस घटिया खाने की वीडियो बना सैनिक सम्मेलन में उच्च अधिकारियों को इसे दिखा उन्हें हालत की जानकारी देंगे। लेकिन उसे पता ही नहीं चला कि कब उसके साथियों ने यह वीडियो उसके फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। 23 फरवरी को उसके खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई और 19 अप्रैल को उसकी बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए गए।

 तेज बहादुर की याचिका पर केंद्र ने बताया कि सेना का कोई जवान कभी भूखे पेट नहीं सोता है। न तो याची ने सैनिक सम्मेलन में यह मुद्दा उठाया और न ही किसी सीनियर अधिकारी को शिकायत दी। साथ ही जांच के दौरान याची ने माना था कि उसने यह वीडियो अपलोड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed