{"_id":"5c509884bdec224b57504684","slug":"central-government-s-answer-to-surjewala-s-security-in-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का हाईकोर्ट में जवाब- जिस राज्य में होंगे रणदीप सुरजेवाला, वहीं की पुलिस देगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र का हाईकोर्ट में जवाब- जिस राज्य में होंगे रणदीप सुरजेवाला, वहीं की पुलिस देगी सुरक्षा
Wed, 30 Jan 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला की सुरक्षा को लेकर हरियाणा सरकार की अर्जी पर पक्ष रखा कि दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस के 22 सुरक्षाकर्मी उन्हें मिले हैं जो गलत है। केंद्र सरकार ने कहा कि प्रावधान यह है कि जिसको सुरक्षा दी जाती है वह जिस राज्य में मौजूद होता है उसे वहां की पुलिस ही सुरक्षा देती है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ज्यादातर दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली पुलिस ही उन्हें सुरक्षा दे रही है। यह किया जा सकता है कि जब सुरजेवाला हरियाणा आएं तो दिल्ली पुलिस हरियाणा पुलिस को सूचित कर दे और हरियाणा पुलिस राज्य में प्रवेश करते ही उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवा दे। इसके बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को इस बारे में हलफनामा सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए कहा था कि सुरजेवाला को दिल्ली और हरियाणा में एक तरह से डबल सुरक्षा दी गई है। वाई प्लस श्रेणी के तहत उन्हें 11 सुरक्षाकर्मी मिलने चाहिए जबकि दिल्ली के 11 और हरियाणा के 11 कुल 22 सुरक्षा कर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। इस मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से उसका पक्ष पूछा था।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट में मंगलवार को बताया कि हरियाणा सरकार की दलील सही है। एक व्यक्ति को एक राज्य में एक ही सुरक्षा दी जा सकती है। प्रावधान के अनुसार जिस व्यक्ति को जिस श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है उसे उसी राज्य की पुलिस सुरक्षा देती है। सुरजेवाला के मामले में उन्हें हरियाणा पुलिस की सुरक्षा भी है और दिल्ली पुलिस की थी। ऐसे में उनके दिल्ली में रहते सुरक्षा दिल्ली पुलिस को दे दी गई है और यह किया जा सकता है कि जब भी वह हरियाणा आएं तो दिल्ली पुलिस हरियाणा पुलिस को सूचित कर दें तो वह हरियाणा में उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवा दे।