फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central government is going to reform IPC CrPC and Evidence Act

केंद्र सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम: जिन केस में 6 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान होगा, उसमें वैज्ञानिक साक्ष्य को करेगी अनिवार्य

Mon, 28 Mar 2022 01:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 28 Mar 2022 01:42 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस को अपग्रेड करने के लिए 125 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है, जिसके चलते यहां होने वाले कार्यों का असर पंजाब और हरियाणा पर भी रहता है।

विज्ञापन
Central government is going to reform IPC CrPC and Evidence Act
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार आने वाले दिनों में आईपीसी, सीआरपीसी, एविडेंस एक्ट के अंदर सुधार करने जा रही है। इसके अलावा जिस केस में 6 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान होगा, उसमें वैज्ञानिक साक्ष्य (साइंटिफिक एविडेंस) को अनिवार्य किया जाएगा। शाह ने पुलिसिंग में तकनीक के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए और सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि अब फॉरेंसिक और सबूतों के आधार पर जांच का महत्व बढ़ गया है। जब तक फॉरेंसिक जांच को नहीं बढ़ाया जाता तब तक अपराध पर लगाम मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर के डाटा को चेक किया जाना चाहिए कि किस एरिया में कौन से अपराध अधिक बढ़ रहे हैं। इसके अलावा थाना स्तर पर भी इसे चेक किया जाना चाहिए। ऐसा करने पर ही अपराधों को रोकने में कामयाब हो सकेंगे। शाह ने कहा कि दो साल पहले वो चंडीगढ़ आए थे तब उन्होंने 8 बिंदु बताए थे। खुशी की बात है कि चंडीगढ़ पुलिस ने सभी पर काम किया है।
विज्ञापन


कहा कि पुलिस कर्मचारियों को घर देने का मुद्दा बहुत बड़ा है क्योंकि पुलिसकर्मियों की नौकरी सबसे कठिन है। इनकी ड्यूटी का कोई समय नहीं है और न ही इन्हें कोई ओवरटाइम मिलता है। त्योहारों पर भी पुलिस की ड्यूटी बढ़ जाती है, जिस समय हम त्योहार मना रहे होते हैं, उस समय पुलिस कर्मियों को सड़क पर उतरना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगर इनके लिए सुविधाएं नहीं होंगी तो इनसे अच्छे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती। यूटी प्रशासन ने पुलिसकर्मियों के लिए मकान बनाकर अच्छा काम किया है। ये मकान काफी बेहतर हैं, जिसके चलते ड्यूटी पर जाते हुए पुलिसकर्मी बिना किसी चिंता के परिवार को घर में छोड़कर जा सकेंगे।


चंडीगढ़ पुलिस को अपग्रेड करने के लिए 125 करोड़ रुपये किए खर्च
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस को अपग्रेड करने के लिए 125 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है, जिसके चलते यहां होने वाले कार्यों का असर पंजाब और हरियाणा पर भी रहता है।

 

पुलिस को अपग्रेड करने का प्रभाव दोनों राज्यों पर पड़ेगा और वहां पर भी चंडीगढ़ जैसे ही कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को 25 साल की कार्य योजना तय करनी चाहिए। हर साल इन कार्यों की समीक्षा करना चाहिए, जिससे सही मायनों में शहर के साथ ही देश की भी तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि इसके रिजल्ट तुरंत हमें नहीं दिखेंगे लेकिन आने वाली पीढ़ी को इसका फायदा होगा।

पुलिस कांप्लेक्स में शाह की सौगात

  • शाह की मौजूदगी में पहली ई-एफआईआर दर्ज और उसके बारे में लोगों बताया
  • फॉरेंसिक जांच में पुलिस के सहयोग के लिए चंडीगढ़ पुलिस और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच एमओयू
  • चंडीगढ़ पुलिस की नई स्कॉर्पियो गाड़ी और नई बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
  • साइबर स्वच्छता की रिपोर्ट का पेश की
  • चंडीगढ़ पुलिस के 55 सालों के सफर पर एक कॉफी टेबल का उद्घाटन
  • धनास में पुलिस कांस्टेबलों के लिए 336 फ्लैट्स का उद्घाटन। कई लाभार्थियों को चाबी सौंपी
  • अनुकंपा के आधार पर दी गई नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे
  • ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मृत्यु पर परिवार के सदस्यों को 30 लाख रुपये की सांत्वना राशि सौंपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed