फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central government did not present Vinesh's case properly: AAP

केंद्र सरकार ने विनेश का पक्ष सही तरीके से नहीं रखा : आप

Sat, 10 Aug 2024 07:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Central government did not present Vinesh's case properly: AAP
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार हरियाणा के लोगों से नफरत करती है। जब हरियाणा की बेटी विनेश देश के लिए गोल्ड मेडल के लिए बढ़ रही थी, तो लोग सिल्वर मेडल जीतने की बधाइयां दे रहे थे, मगर पीएम मोदी की ओर से कोई बधाई का संदेश नहीं आया। हरियाणा के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेताओं का कोई संदेश नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन की लड़ाई को रुकवाने का दम भरते हैं। लेकिन ओलंपिक में हमारी बेटी-हमारी बहन के साथ जो घटना घटी, उसको रोकने में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार विफल रही। उन्होंने कहा, न सही तरीके से विनेश का पक्ष रखा गया। न ही बाकी सपोर्ट स्टाफ का ढंग से साथ मिला। उन्होंने कहा कि यह हमेशा याद रखा जाएगा, कैसे ओलंपिक में विनेश फोगाट से उनका गोल्ड साजिश करके छीन लिया गया। हम सब इस मुश्किल घड़ी ने विनेश फोगाट और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। हम और आम आदमी पार्टी उनकी लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। हम शुक्रवार को हर जिले में विनेश फोगाट के समर्थन में खड़े होंगे और उनके साथ सभी खिलाड़ियों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed