{"_id":"5e316cd08ebc3e4b294d2360","slug":"central-government-approved-new-government-medical-college-at-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने की मंजूरी मिली, एमबीबीएस की होंगी 100 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने की मंजूरी मिली, एमबीबीएस की होंगी 100 सीटें
Thu, 30 Jan 2020 09:17 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 30 Jan 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अपील को स्वीकृति देते हुए केंद्र सरकार ने होशियारपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने और मौजूदा स्थानीय सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य सरकार को मंगलवार शाम सूचित किया।
विज्ञापन
मौजूदा जिला /रेफरल अस्पतालों से संबंधित नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए केंद्रीय स्पांसर स्कीम के अंतर्गत इस कॉलेज की स्थापना की जा रही है। केंद्र सरकार से प्राप्त पत्र के मुताबिक, नया सरकारी मेडिकल कॉलेज 325 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा, जिसमें 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के तौर पर 195 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने हैं जबकि बाकी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के तौर पर 130 करोड़ रुपये का योगदान पंजाब सरकार द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कंडी क्षेत्र में बनने वाले अपनी किस्म के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी और यह स्वास्थ्य संस्था क्षेत्र में लोगों को मानक स्वास्थ्य सुरक्षा और जांच सेवाएं मुहैया करवाने के अलावा मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान को उत्साहित करेगी। केंद्र सरकार ने होशियारपुर के सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी जिससे अस्पताल की मौजूदा समय के 200 बिस्तरों को अपग्रेड करके 500 बिस्तर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा अस्पताल में बुनियादी ढांचे की आधुनिक मेडिकल सुविधाएं भी मुहैया होंगी। राज्य में अमृतसर, फरीदकोट और पटियाला में पहले ही तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं। दो अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज एसएएस नगर (मोहाली) और कपूरथला में स्थापित किए जा रहे हैं जबकि छठे मेडिकल कॉलेज की स्थापना होशियारपुर में करने की मंजूरी मिल गई है।