फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   central cabinet minister statement on SYL controversy

एसवाईएल विवाद में अब कूदे केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, दिया बड़ा बयान

Mon, 14 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 14 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
central cabinet minister statement on SYL controversy
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह - फोटो : file photo

पानी को लेकर अभी तक राज्यों के बीच ही जंग छिड़ी हुई थी, लेकिन इस जंग में अब केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी कूद गए हैं। उन्होंने पूरी तरह से हरियाणा की तरफदारी की है और पानी पर हरियाणा का भी हक बताया है। पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया। बीरेंद्र सिंह रविवार को छोटूराम चौक के पास नीली कोठी में आए थे।

विज्ञापन


एसवाईएल को लेकर पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच छिड़ी जंग पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों सरकारों को इस पर बैठकर बातचीत करनी चाहिए। जिस तरह से पंजाब सरकार कर रही है, वह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


एसवाईएल के पानी पर हरियाणा के लोगों का भी हक है और उस पर पंजाब सरकार कोई जबरदस्ती नहीं कर सकती। केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए, जिससे मामले का समाधान हो सके। हरियाणा के लोगों को प्यासा मरने नहीं दिया जाएगा और इस मामले में वह भी केंद्र सरकार से बातचीत करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed