फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Centers will open in haryana for gold jewellery test and hallmarking

बड़ी पहलः सोने की आभूषणों की परख और हॉलमार्किंग के लिए हरियाणा के नौ जिलों में खुलेंगे केंद्र

Tue, 11 Aug 2020 11:58 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 11 Aug 2020 11:58 AM IST
सार

  • भारतीय मानक ब्यूरो ने केंद्रों के लिए अभिरुचि की अभिव्यक्ति मांगी
  • 15 जनवरी 2021 से आभूषणों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी
  • नए नियम से पहले केंद्रों की स्थापना करना सरकार का लक्ष्य

विज्ञापन
Centers will open in haryana for gold jewellery test and hallmarking
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में सोने के आभूषणों की परख एवं हॉलमार्किंग के लिए नौ जिलों में केंद्र खोले जाएंगे। भारतीय मानक ब्यूरो ने इसके लिए अभिरुचि की अभिव्यक्ति मांगी हैं। ये केंद्र खुलने के बाद स्वर्णकारों को हॉलमार्किंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। 15 जनवरी 2021 से सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग करना अनिवार्य हो जाएगा, इससे पहले इन केंद्रों की स्थापना अनिवार्य है।
विज्ञापन


वर्तमान में भारतीय मानक ब्यूरो ने देश में 919 ऐसे केंद्रों को मान्यता दी है। अभी देश के 489 जिलों में ये केंद्र नहीं हैं। इनमें हरियाणा के नौ जिले भी शामिल हैं। इनके लिए आवेदन निजी क्षेत्र के लोग, सरकारी संगठन व उपक्रम कर सकते हैं। इन केंद्रों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार 30 से 75 प्रतिशत तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाती है।
विज्ञापन


आवेदन 15 सितंबर 2020 तक ब्यूरो के कार्यालय प्रमुख हॉलमार्किंग (भारतीय मानक ब्यूरो) कमरा नं. 555, मानकालय, 9 बहादुर शाह जफर मार्ग नई दिल्ली-110002 पते पर पहुंच जाने चाहिए। इसके अलावा वेबसाइट www.bis.gov.in पर भी अवलोकन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनरी व अन्य उपकरण स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी जो ग्रामीण क्षेत्रों, उत्तर पूर्वी राज्यों व विशेष दर्जे वाले राज्यों में प्राइवेट क्षेत्र को कुल कीमत का 50 प्रतिशत व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को 75 प्रतिशत होगी। सामान्य क्षेत्रों में यह क्रमश: 30 व 50 प्रतिशत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed