{"_id":"611042598ebc3e7955740a82","slug":"center-lists-mandeep-singh-brar-s-name-for-joint-secretary-chandigarh-news-pkl422880493","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने मनदीप सिंह बराड़ का नाम संयुक्त सचिव के लिए किया सूचीबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने मनदीप सिंह बराड़ का नाम संयुक्त सचिव के लिए किया सूचीबद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2005 बैच के 49 अफसरों का केंद्र सरकार ने संयुक्त सचिव के लिए सूचीबद्ध किया है। इनमें हरियाणा कैडर के आईएएस व चंडीगढ़ के डीसी मंदीप सिंह बराड़ भी शामिल हैं। इस संबंध में रविवार को डीओपीटी ने आदेश जारी कर दिया है। 2005 बैच के आईएएस मनदीप सिंह बराड़ को सूचीबद्ध किया गया है। जब ये अफसर सेंट्रल डेपुटेशन पर जाएंगे तो इन्हें संयुक्त सचिव का रैंक मिलेगा।
मनदीप सिंह बराड़ मूलरूप से हरियाणा कैडर के हैं, लेकिन डेपुटेशन पर चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि अक्तूबर माह में उनका 3 साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके बाद वह हरियाणा कैडर में वापस चले जाएंगे। चंडीगढ़ के नए डीसी के लिए हरियाणा सरकार ने तीन अधिकारियों का पैनल भेज दिया है। इस पैनल में तीन अधिकारियों के नाम शामिल हैं इनमें एक नाम पंचकूला के मौजूदा डीसी विनय प्रताप सिंह का है। विनय हरियाणा कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। विनय से पहले पंचकूला के डीसी रहे मुकुल कुमार का नाम भी पैनल में शामिल हैं। मुकुल भी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, पैनल में तीसरा नाम 2010 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभजोत सिंह का है। वरिष्ठता के आधार पर देखा जाए तो बैच प्रभजोत सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। प्रभजोत इस समय एनएचएम के मिशन डायरेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। वहीं, मुकुल कुमार कुरुक्षेत्र के डीसी हैं।