फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Center did not approve paris olympic visit by cm bhagwant mann

पंजाब-केंद्र में फिर तकरार: ओलंपिक मैच देखने पेरिस जाना चाहते थे सीएम मान, केंद्र ने नहीं दी अनुमति

Sat, 03 Aug 2024 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ही पंजाब के सीएम भगवंत मान पेरिस जाना चाहते थे। लेकिन विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इससे इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
Center did not approve paris olympic visit by cm bhagwant mann
सीएम भगवंत मान के पेरिस दौरे को केंद्र ने नहीं दी अनुमति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ओलंपिक मैच में हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने नहीं जा पाएंगे। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन

 
भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है और सीएम मान क्वार्टर फाइनल देखने के लिए पेरिस जाना चाहते थे। लेकिन सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों का हवाला देकर केंद्र की तरफ से उनकी विजिट को मंजूरी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सीएम मान को 3 से 9 अगस्त तक पेरिस जाना था और इसके लिए विदेश मंत्रालय से मंजूरी मांगी गई थी। अब केंद्र की तरफ से मुख्यमंत्री कार्यालय को जानकारी दी गई कि इस यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों का हवाला देकर किया मना

उच्च स्तर के राजनेताओं को विदेश यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से इजाजत लेनी होती है, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विदेश मंत्रालय ने सीएम मान को पेरिस जाने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इस वक्त ओलंपिक के चलते पेरिस में संभावित खतरों को देखते हुए मुख्यमंत्री के दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा की जरूरत है, लेकिन इतने कम समय में जैड प्लस सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जा सकती।  इस वजह से सीएम मान को पेरिस जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

कैप्टन से फोन पर बात कर कहा-मैं आपके साथ हूं

वहीं सीएम भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से बात की और कहा कि मैं आपका हौसला बढ़ाने के लिए आना चाहता था लेकिन मुझे राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली। मैं क्वार्टर फाइनल में जाने की योजना बना रहा था लेकिन केंद्र सरकार ने कहा कि मैं नहीं जा सकता। मैं पेरिस नहीं आ पाऊंगा लेकिन मैं आपके साथ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed