फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   celebrity cricket league, mumbai heros vs bhojpuri dabangg

CCL: चंडीगढ़ में आज बंगाल टाइगर्स से भिड़ेंगे पंजाब दे शेर

Sat, 06 Feb 2016 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
celebrity cricket league, mumbai heros vs bhojpuri dabangg

चंडीगढ़ में आज सितारों को मेला लगा हुआ है। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के तहत सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई हीरोज और भोजपुरी दबंग टीमों के बीच मुकाबला चल रहा है।

विज्ञापन


शाम को पंजाब दे शेर, बंगाल टाइगर्स से भिड़ेंगे। यह मैच शाम 6 बजे खेला जाएगा। शुक्रवार को दोनों टीमों ने स्टेडियम में अभ्यास किया और इसके बाद प्रेस वार्ता की।
विज्ञापन


युवी को बधाई
पंजाब टीम के सह मालिक आयुष्मान खुराना ने सबसे पहले युवराज सिंह को टी-20 में वर्ल्ड कप में चयन पर बधाई देते हुए कहा कि वह पंजाब की शान हैं। पंजाब दे शेर की पूरी टीम की ओर से  युवी को शुभकामनाएं। आयुष्मान ने कहा कि सीसीएल में पंजाब की टीम जीत से आगाज करना चाहेगी। वहीं टीम को घरेलू समर्थकों का भी पूरा साथ मिलने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में पहुंचने के लिए दम लगा देंगे
पंजाब के शेर टीम के कप्तान सोनू सूद ने कहा कि टीम पूरी तरह से तैयार है। हमारी टीम फाइनल में पहुंचने के लिए पूरा दम लगा देगी। पहले मैच में टीम अधिक से अधिक रन बटोरना चाहेगी। वहीं, सोनू ने पंजाब में बढ़ते हए नशे की समस्या पर कहा कि पंजाब केयुवा खेलों में अधिक से अधिक रुचि लें ताकि वे गलत आदतों से बचे रह सकें।

शहर मेरे लिए खास
मुंबई टीम केसदस्य रितेश देशमुख ने कहा कि चंडीगढ़ शहर मेरे लिए कई मायनों में खास है। यहां पंजाबी कल्चर है। यहां का खाना, वातावरण और खुली सड़कें शानदार हैं। देशमुख ने कहा कि सीसीएल का शेड्यूल 6 महीने पहले तय हो जाता है। हम सभी शूटिंग में व्यस्त रहते हैं, लेकिन सीसीएल के लिए हम टाइम निकाल लेते हैं। यह क्रिकेट का ही क्रेज है जोकि हमें इसकी ओर खींच लाता है।


पूरा परिवार क्रिकेट का प्रशंसक
मुंबई टीम के सोहेल खान ने कहा कि हमारे परिवार में छोटे से लेकर बड़े तक सभी क्रिकेट केफैन हैं। मैं खुद पहले गली क्रिकेट खेलता था। उसकेबाद कॉलेज की टीम से खेला हूं। सोहेल ने कहा कि मुंबई की टीम सीसीएल के शहर में होने वाले मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पहले मैच को लेकर उत्सुक
भोजपुरी दंबग टीम केसदस्य निरहुआ ने कहा कि पंजाब केसाथ पहले मैच को लेकर वे काफी उत्सुक हैं।

अभ्यास
दोपहर को सोहेल ख्रान, अफताब शिवदसानी, रितेश देशमुख, बाबी देयोल, जय भानूशाली, नवराज हंस ने नेट पर जमकर अभ्यास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed