फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Celebration of victory in Congress Bhavan

Chandigarh News: कांग्रेस भवन में मना जीत का जश्न

Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Celebration of victory in Congress Bhavan
सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हिमाचल जीत का जश्न मनाते ह - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन में हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। कांग्रेसियों ने ढोल की थाप पर जोरदार डांस किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और मिठाइयां बांटी। इस दौरान पुष्प वर्षा कर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने वहां पार्टी प्रत्याशियों के लिए काम किया। लक्की ने कहा कि हमारे साथियों के किए काम का फल मिला है। उन्होंने हिमाचल की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि पार्टी को हिमाचल प्रदेश की पवित्र भूमि से अपनी जीत का रास्ता मिल गया है। यह विजय रथ देवभूमि हिमाचल से चल कर पूरे देश में दौड़ेगा।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में डीडी जिंदल और हरफूल चंद कल्याण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने दिखा दिया है कि भाजपा के धन बल और भेदभावपूर्ण सरकारी मशीनरी को आसानी से हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और बहुलवाद को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश पूरे देश को रास्ता दिखाएगा। इस अवसर पार्षद गुरप्रीत गाबी, जसबीर सिंह बंटी और सचिन गालव के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में विनोद शर्मा, अच्छे लाल गौड़ अनवर-उल-हक, दिलावर सिंह, राजीव मोदगिल, दीपा दुबे, गुरचरण सिंह, विक्रम चोपड़ा, प्रवीण नारंग, मनोज गर्ग, धर्मवीर, अमरजीत गुजराल, रविंदर कौर गुजराल, ममता, बीरेंद्र राय और अनीता शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed