फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE Result 2023: Manya in 10th and Vivan Garg in 12th topped in Ludhiana

CBSE Result 2023: लुधियाना में 10वीं में मान्या और 12वीं में छात्र विवान गर्ग ने किया टॉप, हासिल किए 99% अंक

Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
सार

बीसीएम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 98.8 प्रतिशत अंक लेकर 10वीं कक्षा में प्रथम रही छात्रा मान्या ने बताया कि वह रोजाना तीन से पांच घंटे पढ़ती थी। इसी वजह वह अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल रही।

विज्ञापन
CBSE Result 2023: Manya in 10th and Vivan Garg in 12th topped in Ludhiana
लुधियाना में जश्न मनाते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना में सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे शुक्रवार घोषित हुए। इस दौरान शास्त्री नगर के बीसीएम आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र मान्या जिंदल 98.8 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं। वंशिका दुग्गर 98.6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। हर्षिल गोयल, अंलर्किता गर्ग, अमोघ तनेजा व माही गोयल क्रमश 98.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


इसी तरह से शास्त्री नगर के बीसीएम आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल के छात्र विवान गर्ग 99 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर रहे। कॉमर्स फाइनेंशियल स्टडी के छात्र मानव महाजन 98.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में दूसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स के छात्र गहना नागपाल 98.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में तीसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


इसी तरह से मेडिकल के ब्रह्मरूप सिंह 95 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में सातवें नंबर पर रहे। आर्ट्स विषय की छात्रा मुस्कान 97.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में चौथे नंबर पर रहीं। प्रिंसिपल अनुजा कौशल ने छात्रों की सफलता पर बधाई दी और जीवन में और आगे बढने की प्रेरणा दी। बाद में स्कूल बच्चों ने खुशी में सेल्फी ली और एक दूसरे को बधाई देकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन से पांच घंटे पढ़ती थी रोज: मान्या जिंदल
बीसीएम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 98.8 प्रतिशत अंक लेकर 10वीं कक्षा में प्रथम रही छात्रा मान्या ने बताया कि वह रोजाना तीन से पांच घंटे पढ़ती थी। इसी वजह वह अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल रही। माता-पिता भी रोज अच्छा करने की प्रेरणा देते थे। टीवी, इंटरनेट इत्यादि कम ही देखती थी। मान्यता ने बताया कि वह आगे पढ़कर साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है।

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के 12वीं मेडिकल के छात्र गर्वित खन्ना 97.8% अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल ने इस शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में सीबीएसई बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं मेडिकल के छात्र गर्वित खन्ना ने 97.8% अंक हासिल कर स्कूल-टॉपर रहे जबकि आर्ट्स की नेहा 97.2%% अंक लेकर टॉपर रहीं। 12वीं नॉन-मेडिकल की छात्रा हिमांशु ने 97% अंक व कॉमर्स की खुशी ने 96.6% अंक प्राप्त किए। इसी तरह से स्कूल के 42 छात्रों ने 90% अंक व कई ने अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. अनु वर्मा ने सभी टॉपर्स को बधाई दी।

जतिंदरा ग्रीन फील्ड स्कूल का 12वीं का नतीजा रहा शत प्रतिशत
जतिंदरा ग्रीन फील्ड स्कूल गुरुसर सुधार कक्षा 12वीं का परिणाम हर साल की तरह इस बार भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स विषय में तरनप्रीत कौर ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, कोमलप्रीत कौर ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और तनु गोयल ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

मेडिकल विषय में करीति सच्चन ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, सुखदीप कौर ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और राजिंदर कौर ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। नॉन मेडिकल विषय में दीपिंदर सिंह 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, अरमानदीप सिंह 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सरबजीत कौर 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान लिया।

फिरोजपुर: 10वीं कक्षा के घोषित नतीजों में माधव अग्रवाल स्कूल में अव्वल
दसवीं के परीक्षा परिणाम में डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत आते सभी स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। छात्रा माधव अग्रवाल ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। अर्पित अग्रवाल ने 97.6 फीसदी अंक लेकर दूसरा व गुरलीन ने 97.4 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed