फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE Class 10 final maths paper was easy, happy faces

Chandigarh News: सीबीएसई दसवीं का अंतिम गणित का पेपर रहा आसान, खिले चेहरे

Wed, 22 Mar 2023 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
CBSE Class 10 final maths paper was easy, happy faces
चंडीगढ़। शहर के बच्चों की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थी खिलखिलाते नजर आए। आखिरी परीक्षा गणित की थी, इस कारण छात्रों को पहले तनाव भी था लेकिन पेपर का स्तर अधिक कठिन नहीं आया। छात्रों ने बताया कि पेपर मध्यम से आसान था इसलिए अधिक कठिनाई नहीं हुई। छात्रों ने बताया कि पुराने प्रश्नपत्र हल हल किए होंगे तो पेपर हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई होगी। पेपर एनसीईआईटी के आधार पर ही तैयार किया गया था। आखिरी पेपर गणित का था इसलिए तनाव बना हुआ था कि पेपर कैसा होगा लेकिन अब तनावमुक्त हो गए। अब बस परिणाम का इंतजार है। वहीं, सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि पेपर में केस स्टडी के प्रश्न हल करने में थोड़े मुश्किल थे लेकिन जिन्होंने पुराने पेपर हल किए हैं, उन्हें उत्तर देने में कठिनाई नहीं हुई होगी। प्रश्न काफी सीधे थे और सीबीएसई सैंपल पेपर के पैटर्न के अनुसार थे। छात्र अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

मई में आ सकता है परीक्षा परिणाम
छात्रों का सीबीएसई 10वीं का परिणाम अब मई में आने की संभावना है। सीबीएसई की ओर से इसे लेकर स्कूलों को शेड्यूल जारी किया जाएगा। चंडीगढ़ के स्कूलों में दसवीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम आने के बाद सभी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। सरकारी स्कूलों में सेंट्रलाइज्ड दाखिला प्रक्रिया आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed