फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cbse board exam start, 17 thousand students will be appear

12वीं CBSE बोर्ड परीक्षा आज से, 17 हजार छात्र देंगे परीक्षा

Tue, 01 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
cbse board exam start, 17 thousand students will be appear

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। दसवीं बोर्ड की परीक्षा बुधवार से होंगी। सीबीएसई अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्राइसिटी से 12वीं के करीब 17 हजार विद्यार्थी मंगलवार को पहली परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


पहला पेपर अंग्रेजी का है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस साल 10वीं सीबीएसई बोर्ड सिस्टम के तहत पांच हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। जबकि दसवीं में स्कूल बेस्ड परीक्षा सात हजार विद्यार्थी देंगे।  
विज्ञापन

 
हेल्पलाइन पर बढ़ीं फोन कॉल्स
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 10 फरवरी से 14 विषय विशेषज्ञों की हेल्पलाइन सेवा शुरू की थी। बोर्ड परीक्षा से पहले भी हेल्पलाइन पर विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों की भी कॉल्स आ रही हैं। अंग्रेजी लेक्चरर ईडी खान ने बताया कि स्टूडेंट परीक्षा से पहले पेपर के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि औसतन 15 से 20 फोन कॉल्स आ रही हैं। अभिभावक भी बच्चों की तैयारी को लेकर तनाव में हैं। सोशल स्टडी शिक्षिका धीरजा के अनुसार वह स्टूडेंट्स को अब सिर्फ रिविजन पर फोकस करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

परीक्षा के लिए एक्सपर्ट टिप्स
सेक्टर-16 स्थित शहर के प्रतिष्ठित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल अनुजीत कौर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रेशर नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की तैयारी हो चुकी हैं, अभिभावक अब सिर्फ बच्चों का मनोबल बढ़ाएं। अनुजीत कौर ने परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को कुछ टिप्स दिए ...

- बोर्ड परीक्षा 10.30 पर शुरू होगी
- विद्यार्थी आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें
- परीक्षा केंद्र पर रोल नंबर और परीक्षा संबंधी पैन, पेंसिल को घर सेे चलने से पहले चेक कर लें
- परीक्षा से पहले तैयारी को लेकर दोस्तों के साथ चर्चा नहीं करें
- परीक्षा से पहले दिन भरपूर नींद लें, सुबह जल्द उठकर रिविजन करें।
- परीक्षा के दिनों में अपने नोट्स से ही तैयारी करें।
- अंतिम समय में नए चैप्टर या टॉपिक बिल्कुल नहीं करें।

हेल्थ का रखें ख्याल ..डॉ. देवेंद्र धवन

बोर्ड परीक्षा के दिनों में विद्यार्थियों में तनाव स्वाभाविक है। लेकिन सेहत के साथ थोड़ी सी लापरवाही साल भर की तैयारी को खराब कर सकती है। पीयू हेल्थ सेंटर के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ.देवेंद्र धवन ने परीक्षा के दिनों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर हेल्थ के कुछ खास टिप्स दिए हैं ...

- परीक्षा से पहले हल्का ब्रेकफास्ट जरूर लें।
- परीक्षा के दिनों मेें हल्का व्यायाम बहुत जरूरी है।
- सुबह-शाम आधा घंटे तक पार्क में टहले।
- मौसम बदल रहा है, हल्के ऊनी कपड़े अवश्य पहनें।
- पानी और जूस का अधिक प्रयोग करें।
- परीक्षा के दिनों में 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है।
- समय निकाल कर अपनी पसंद का खेल जरूर खेलें।
- परिवार के लोग बच्चों के साथ सकारात्मक बातें करें और उत्साह बढ़ाएं।

आरजे खांडेराव, रीजनल डायरेक्टर सीबीएसई नार्थ रीजन पंचकूला ने बताया कि मंगलवार से सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। नार्थ रीजन से करीब 1.50 लाख और ट्राइसिटी से 17 हजार स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीबीएसई 10वीं में इस साल 12 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed