फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cbi raid in bhupinder singh hooda houses in land scam, congress come in favour and protest

हुड्डा के घर पर CBI की रेड, बचाव में उतरी कांग्रेस, तीखी प्रतिक्रिया

Sun, 04 Sep 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
cbi raid in bhupinder singh hooda houses in land scam, congress come in favour and protest
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घरों में सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
जमीन घोटाले के मामले में हुड्डा के घर पर सीबीआई की रेड के बाद कांग्रेस बचाव में उतर आई। साथ ही इस कार्रवाई की तीखी आलोचना की। 400 एकड़ के जमीन घोटाले मामले में शनिवार को चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के फ्लैट पर हुई सीबीआई की छापेमारी से पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान सेक्टर-तीन स्थित एमएलए फ्लैट नंबर-26 में मौजूद कांग्रेस के प्रवक्ता रण सिंह मान ने सीबीआई की इस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई का नाम दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


मान ने कहा कि सीबीआई अदालत नहीं है। कांग्रेस को निशाना बनाते हुए पार्टी के सदस्यों को हतोत्साहित किया जा रहा, लेकिन भाजपा सरकार के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होने पूर्व सीएम ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जमीन का एक इंच भी बिल्डरों को नहीं दिया। सरकार लगातार कांग्रेस को निशाना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने न पूछताछ की और न दुर्व्यवहार किया

cbi raid in bhupinder singh hooda houses in land scam, congress come in favour and protest
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घरों में सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
मान ने बताया कि जिस वक्त सीबीआई की टीम पहुंची, उस वक्त रोजाना की तरह वह फ्लैट पर सुबह उस वक्त आई जब वह अखबार पढ़ रहे थे। इसके बाद टीम के सदस्यों ने अपने लिहाज से जरूरी कुछ दस्तावेज हासिल किए और कंप्यूटर को भी खंगाला।

मान ने बताया कि कार्रवाई के दौरान उनसे न तो टीम ने किसी तरह की पूछताछ नहीं की और न ही किसी तरह का दुर्व्यवहार। उन्होंने यह माना कि टीम के सदस्य कुछ जरूरी दस्तावेज ले गए, लेकिन वो किन मामलों से जुड़े हैं इस बारे में जानकारी नहीं।

ब्रीफकेस में हो सकते हैं घोटाले से जुड़े राज
सीबीआई की कार्रवाई के दौरान करीब दो बजे टीम के एक सदस्य एक ब्रीफकेस के साथ निकले, लेकिन करीब पौने घंटे बाद वह लौट गए। माना जा रहा है कि इस ब्रीफकेस में 400 करोड़ के इस घोटाले को लेकर अहम सुबूत हो सकते हैं।

राजनीतिक द्वेष के चलते की गई छापेमारी

cbi raid in bhupinder singh hooda houses in land scam, congress come in favour and protest
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के आवास व अन्य स्थानों पर सीबीआई के छापे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जांच से कभी इनकार नहीं किया। लेकिन राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई करना गलत है। तंवर ने आरोप लगाया कि ये छापे राजनीतिक द्वेष के चलते किए जा रहे।

अशोक तंवर और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी यहां एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सरकार के दौरान 2012 में आवंटित किए गए कॉमर्शियल प्लॉट मामले में जांच के चलते सीबीआई ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक स्थित आवास समेत करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के बाद से ही प्रदेश की राजनीति में हलचल में मच गई है।

वहीं, कांग्रेस पार्टी के नेता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर हुड्डा का बचाव करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसी जांच से इनकार नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई की छापेमारी राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। जो की सरासर गलत है। वहीं किरण चौधरी ने भी इसे राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed