फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI raid again in ED office of Shimla, another middleman arrested

Action Against Corruption : शिमला के ईडी कार्यालय में फिर सीबीआई का छापा, एक और बिचौलिया गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा हरीश कोचर, चंडीगढ़
हरीश कोचर, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 03:56 AM IST
सार

शनिवार को शिमला में ईडी कार्यालय में सीबीआई ने फिर दबिश दी और सुबह करीब 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक कई दस्तावेज खंगाले। पांच घंटे तक सीबीआई छानबीन कर वापस चंडीगढ़ आ गई। मामले में शिमला के ईडी कार्यालय का स्टाफ बदला गया है।

विज्ञापन
CBI raid again in ED office of Shimla, another middleman arrested
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी दो शिकायतों में ढाई करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई की कार्रवाई से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है। शनिवार को शिमला में ईडी कार्यालय में सीबीआई ने फिर दबिश दी और सुबह करीब 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक कई दस्तावेज खंगाले। पांच घंटे तक सीबीआई छानबीन कर वापस चंडीगढ़ आ गई। मामले में शिमला के ईडी कार्यालय का स्टाफ बदला गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में तैनात एक संयुक्त निदेशक (जेडी) हो भी हटाकर दिल्ली मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। वहीं, एक और बिचौलिए को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


उधर, शिमला से फरार रिश्वत मांगने का मुख्य आरोपी ईडी का सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह अभी भी फरार है। उसे सस्पेंड कर दिया है। सीबीआई एक महीना पहले से शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक विशाल दीप सिंह के खिलाफ जांच में जुट गई थी, लेकिन पुख्ता सुबूत न मिलने से कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। इसी बीच मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो मामलों में ढाई करोड़ की रिश्वत मांगने की शिकायत मिलते ही सीबीआई ने 24 दिसंबर को शिमला ईडी कार्यालय में छापा मारा।
विज्ञापन


सहायक निदेशक को पहले ही कार्रवाई की सूचना मिल गई थी, जिसके चलते वह एक बिचौलिये साथी के साथ फरार हो गया, जबकि उसके भाई को सीबीआई ने रिश्वत के करीब 55 लाख रुपये के साथ रंगे हाथ हरियाणा के जींद में दबोच लिया। आरोपी सहायक निदेशक विशाल दीप की करीब एक साल पहले ही ईडी में प्रतिनियुक्ति हुई थी। इससे पहले वह कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड में तैनात रहा है। उसे उसके विभाग में वापस भेजने की तैयारी है। रिश्वत मामले का खुलासा होने के बाद अभी उसे सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम पहुंची सीबीआई की टीम
आरोपी के गिरफ्तार भाई विकाश दीप सिंह ने सीबीआई को बताया कि उसका मोबाइल गुरुग्राम स्थित कोठी में है। सीबीआई आरोपी का फोन रिकवर करने के लिए गुरुग्राम पहुंच गई है। उसके मोबाइल की लोकेशन से पता चल सकेगा कि आरोपी विशाल दीप कहां और किस लोकेशन में था।


पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया
सीबीआई ने रिश्वत  मामले से जुड़े एक और बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। उसे विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। सीबीआई आज उससे पूछताछ करेगी।

  • सीबीआई आरोपी सहायक निदेशक के भाई विकास दीप को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed