{"_id":"63c1886cc5452a25326248ae","slug":"cbi-nabs-lab-manager-in-fci-scam-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"FCI Scam: सीबीआई का ऑपरेशन कनक जारी, देशभर में 19 ठिकानों पर छापे, 23 लाख की नकदी समेत लैब मैनेजर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FCI Scam: सीबीआई का ऑपरेशन कनक जारी, देशभर में 19 ठिकानों पर छापे, 23 लाख की नकदी समेत लैब मैनेजर को दबोचा
Fri, 13 Jan 2023 10:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:08 PM IST
सार
सीबीआई सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीआई ने एफसीआई के अधिकारियों, चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों के एक भ्रष्ट सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की। एजेंसी ने अभियान के तहत 99 स्थानों की तलाशी ली है, जिनमें पंजाब और चंडीगढ़ में 90 और देश के बाकी हिस्सों में नौ ठिकाने शामिल हैं।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'ऑपरेशन कनक' के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 19 और ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान जांच एजेंसी ने चंडीगढ़ में एफसीआई के लैब मैनेजर सतीश वर्मा को गिरफ्तार किया है। उससे 23 लाख रुपये की बरामदगी हुई है। सीबीआई अदालत ने उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीआई ने एफसीआई के अधिकारियों, चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों के एक भ्रष्ट सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की। एजेंसी ने अभियान के तहत 99 स्थानों की तलाशी ली है, जिनमें पंजाब और चंडीगढ़ में 90 और देश के बाकी हिस्सों में नौ ठिकाने शामिल हैं। यह नौ ठिकाने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में बताए गए हैं।
विज्ञापन
23 लाख की रकम जब्त करने के साथ ही इस अभियान के तहत अब तक कुल 1.03 करोड़ की नकदी जब्त की जा चुकी है। सीबीआई ने बुधवार को 'ऑपरेशन कनक' के जरिये पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 50 स्थानों पर छापेमारी कर एफसीआई में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। इसमें 74 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक अधिकारी और एग्रो इंडस्ट्री के मालिक को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी सीबीआई की रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
तीन करोड़ मूल्य के एफडीआर और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पंजाब के रूपनगर, संगरूर, मोरिंडा, बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, गुरदासपुर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, सुनाम, बुडलाडा, मोहाली के नए स्थानों पर दबिश दी। वहीं, चंडीगढ़ सहित हरियाणा के अंबाला और गुरुग्राम के अलावा कर्नाटक के कोलार और चिक्काबलापुर समेत चेन्नई और दिल्ली में भी आरोपियों के परिसर में तलाशी ली। आरोपियों के ठिकानों से तीन दिनों की तलाशी के दौरान लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य की एफडीआर और विभिन्न संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।