फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI interrogated IPS Kuldeep Chahal for several hours in Chandigarh

Chandigarh: कुलदीप चहल की बढ़ीं मुश्किलें, चंडीगढ़ में CBI ने की तीन घंटे पूछताछ, भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला

Fri, 04 Aug 2023 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 08:30 PM IST
सार

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के संदर्भ पर सीबीआई ने यह जांच शुरू की है। उनसे शुक्रवार को सीबीआई ने चंडीगढ़ में तीन घंटे (11 से दो बजे तक ) पूछताछ की।

विज्ञापन
CBI interrogated IPS Kuldeep Chahal for several hours in Chandigarh
कुलदीप सिंह चहल। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ के पूर्व एसएसपी और जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल से चंडीगढ़ सीबीआई मुख्यालय में कथित भ्रष्टाचार और कदाचार के मामले में तीन घंटे पूछताछ की गई। चहल पर आरोप है कि चंडीगढ़ का एसएसपी रहते उन्होंने कथित रूप से भ्रष्टाचार और कदाचार किया। 

विज्ञापन


पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के चहल के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू की है। कुलदीप चहल शुक्रवार को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ सेक्टर 30 स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और उनसे दो बजे तक पूछताछ की गई। अफसर ने बताया कि 2009 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस कुलदीप चहल चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर थे और उन्हें तीन साल का कार्यकाल खत्म होने के 10 माह पहले पिछले साल दिसंबर में उनके मूल कैडर पंजाब वापस भेज दिया गया था।   
विज्ञापन


राज्यपाल को लिखे पत्र में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चहल की समय से पहले पंजाब वापसी और हरियाणा-कैडर के आईपीएस अधिकारी को कार्यभार सौंपने पर आश्चर्य व्यक्त किया था और कहा था कि इससे केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में राज्यों के कामकाज में संतुलन बिगड़ने वाला है। पुरोहित ने कहा था कि मान ने चहल की वापसी पर उन्हें लिखने से पहले "तथ्यों का पता नहीं लगाया"।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा था कि अधिकारी के खिलाफ कदाचार की शिकायतें मिलने के बाद उन्हें उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया था। चहल को हटाने के अपने फैसले से 28 नवंबर को पंजाब के मुख्य सचिव को भी अवगत कराया। बता दें कि चहल चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे मगर इसी दौरान यूपीएससी की तैयारी की और परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed