फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI has got important clues in murder case of Chandigarh national shooter Sippy Sidhu in 2016

सिप्पी सिद्धू हत्याकांड: हत्या के बाद जेन कार से भागे थे आरोपी, सीबीआई के हाथ लगे कार के अंतिम चार नंबर 

Thu, 17 Mar 2022 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 11:06 AM IST
सार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट सिप्पी सिद्धू का 20 सितंबर 2016 की रात सेक्टर-27 स्थित पार्क के पास शव मिला था। सिप्पी को चार गोलियां मारकर हत्या की गई थी। सिप्पी के भाई ने हत्या का आरोप हाईकोर्ट की एक न्यायाधीश की बेटी पर लगाया है।

विज्ञापन
CBI has got important clues in murder case of Chandigarh national shooter Sippy Sidhu in 2016
सिप्पी सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ के राष्ट्रीय निशानेबाज सिप्पी सिद्धू की 2016 में हुई हत्या के मामले में सीबीआई के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगा है। हत्या के बाद हत्यारे जिस मारुति जेन कार में भागे थे, उसके रजिस्ट्रेशन के आखिरी चार नंबर सीबीआई को सीसीटीवी फुटेज से मिले हैं। सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। कार का पता लगाने के लिए संबंधित यातायात विभाग से रिकॉर्ड मांगा है। बुधवार को अदालत में जांच रिपोर्ट पेश करने के साथ जांच अधिकारी ने थोड़ा और समय देने की मांग की। जिला अदालत ने आवेदन स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी।

विज्ञापन

शॉर्ट गन तलाशने में जुटी सीबीआई

सीबीआई ने जिला अदालत को बताया कि सिप्पी के पोस्टमार्टम में उसकी हत्या शॉर्ट गन से किए जाने की पुष्टि हुई है। जिन लोगों पर सीबीआई को संदेह है, उनके नाम पर न कोई शॉर्ट गन रजिस्टर्ड है और न ही इसकी जांच की जा रही है। इस मामले की जांच का रिकॉर्ड आना अभी बाकी है।

विज्ञापन

2016 से अज्ञात है मामले का आरोपी

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट सिप्पी सिद्धू का 20 सितंबर 2016 की रात सेक्टर-27 स्थित पार्क के पास शव मिला था। सिप्पी को चार गोलियां मारकर हत्या की गई थी। सिप्पी के भाई ने हत्या का आरोप हाईकोर्ट की एक न्यायाधीश की बेटी पर लगाया है। इस हत्याकांड के आरोपी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सीबीआई ने दिसंबर 2020 में अदालत में अनट्रेस रिपोर्ट फाइल कर दी थी, लेकिन अदालत ने उसे अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद सीबीआई ने दोबारा जांच शुरू की है। वर्तमान में भी अज्ञात के खिलाफ जिला अदालत में मामला चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed