फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI enquiring hooda in AJL, plot allotment scam case

खट्टर सरकार बनने के बाद से कसता जा रहा है हुड्डा पर शिकंजा, कई मामले दर्ज

Tue, 09 May 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 May 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
CBI enquiring hooda in AJL, plot allotment scam case
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : File Photo
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए औद्योगिक और एजेएल प्लॉट आवंटन गले की फांस बनता जा रहा है। दोनों ही आवंटन हुड्डा के सीएम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का चेयरमैन रहते हुए हैं। 
विज्ञापन


पंचकूला के 14 औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन के मामले में जहां सीबीआई की दिल्ली शाखा उनसे पूछताछ का सिलसिला शुरू कर चुकी है, वहीं जांच एजेंसी की चंडीगढ़ शाखा ने एजेएल मामले में एफआईआर दर्ज कर हुडा कार्यालय से केस से जुड़ा सारा रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। एजेएल मामले में चंडीगढ़ सीबीआई भी हुड्डा को किसी भी समय पूछताछ के लिए बुला सकती है, हालांकि इसके लिए उन्हें पहले समन जारी किया जाएगा। दोनों ही मामलों में हुड्डा पर शिकंजा प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद कसा है। इसलिए हुड्डा इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई भी बता रहे हैं, मगर सीबीआई के कसते शिकंजे से उनकी मुश्किलें बढ़ी हैं। 
विज्ञापन


याद रहे कि पूर्व सीएम पर हुडा चेयरमैन रहते हुए वर्ष 2011 में पंचकूला में औद्योगिक प्लॉट आवंटन में नियमों का उल्लंघन कर चहेतों को लाभ पहुंचाने का आरोप है। ये प्लॉट 496 वर्ग मीटर से लेकर 1280 स्क्वेयर मीटर तक के थे। इनके लिए हुडा के पास 582 आवेदन आए, लेकिन चयन 14 का ही हुआ, चूंकि प्लॉट की संख्या इतनी ही थी। खट्टर सरकार ने सत्ता में आते ही इस मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी थी। विजिलेंस की सिफारिश पर ही केस सीबीआई को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खट्टर सरकार बनने के बाद से 4 बड़े केस दर्ज

CBI enquiring hooda in AJL, plot allotment scam case
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घरों में सीबीआई का छापा - फोटो : File Photo
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को खट्टर सरकार रियायत देने के मूड में नहीं है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद से हुड्डा पर लगातार शिकंजा कसा है। एक-एक कर पांच मामलों में पूर्व सीएम के खिलाफ जांच बैठाई जा चुकी है।

हुड्डा के खिलाफ चल रहे मामले
-एजेएल प्लाट आवंटन : नेशनल हेराल्ड अखबार के स्वामित्व वाली कंपनी को प्लाट का दोबारा आवंटन, सीबीआई में केस दर्ज।
-रैक्सिल दवा घोटाला : आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के उठाए मामले में केंद्रीय सतर्कता ब्यूरो से जांच कराने का निर्णय। हाईकोर्ट में केस।
-वाड्रा-डीएलएफ केस : जस्टिस एसएन ढींगरा आयोग की जांच पूरी, रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं, 2016 से हाईकोर्ट में केस।
-पंचकूला में इंडस्ट्रियल प्लाट आवंटन : 2013 में 14 लोगों को प्लाट आवंटन मामले में हुड्डा, एक आईएएस, एक रिटायर्ड अफसर और प्लाटधारकों समेत 17 लोगों पर एफआईआर। विजिलेंस जांच में दोषी पाए गए। हुड्डा और उनके सहयोगियों के 20 ठिकानों पर सीबीआई की एक साथ छापेमारी
-मानेसर जमीन अधिग्रहण मामला : भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मानेसर, नौरंगपुर और लखनौला में टाउनशिप के लिए 912 एकड़ भूमि अधिग्रहण में 2004 से 2007 के बीच 400 एकड़ भूमि खरीद में धांधली का आरोप। ईडी में केस दर्ज।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed