फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI Court Granted Bail to Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim in Impotent Case

400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में राम रहीम को मिली कोर्ट से राहत, पर रहेगा जेल में ही

Fri, 05 Oct 2018 02:24 PM IST
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पचंकूला
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पचंकूला Updated Fri, 05 Oct 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
CBI Court Granted Bail to Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim in Impotent Case
Ram Rahim
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है, लेकिन बाबा को रहना जेल में ही पड़ेगा। दरअसल, पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने मामले में बाबा को रेगुलर जमानत दे दी है।
विज्ञापन


सीबीआई जज जगदीप सिंह की कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई। हालांकि रेप मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण राम रहीम अभी जेल में ही रहेगा। बता दें कि मामले में गुरमीत राम रहीम, डॉ. मोहिंद्र इंसां और डॉक्टर पीआर नैन पर आरोप तय हो चुके हैं। इन पर आईपीसी की धारा 326, 417, 506 और 120बी के तहत आरोप तय हुए थे। मोहिंद्र इंसां और डॉ. पीआर नैन इस मामले में पहले ही जेल में हैं।
विज्ञापन

इस तरह हुई शिकायत

CBI Court Granted Bail to Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim in Impotent Case
राम रहीम - फोटो : SELF
फतेहाबाद निवासी हंस राज चौहान की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया था कि डेरे में रहने वाले साधुओं को सब्जबाग दिखाए गए थे कि नपुंसक बनने वाले साधुओं को डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह ईश्वर के दर्शन कराएंगे। आरोप है कि गुरमीत राम रहीम और उसके साथियों ने 400 साधुओं को झांसा देकर नपुंसक बना दिया था।

याचिकाकर्ता ने कहा था कि वह भी इन साधुओं में से एक था। उनका जीवन नर्क बन गया है। याची ने कहा था कि वर्ष 1990 से वह डेरे से जुड़ा हुआ था। वर्ष 2000 में ईश्वर के दर्शन कराने के नाम पर उसके साथ करीब 20 साधुओं को नपुंसक बना दिया गया। इससे उनके शरीर में हारमोनल बदलाव आ गए हैं। लोग उन्हें नपुंसक कहकर छेड़ते हैं।

याचिका में विनोद कुमार नामक साधु का उदाहरण देकर कहा गया कि विनोद ने सिरसा कोर्ट कांप्लेक्स में आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि वह नपुंसक है। याचिका में दावा किया गया है कि इस तरह के 400 साधु डेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed