{"_id":"57122c074f1c1b2f544a6ade","slug":"cbc-election-chandigarh-business-council-election-chandigarh-election-election-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, चंडीगढ़ व्यापार मंडल को अाज मिलेगा नया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, चंडीगढ़ व्यापार मंडल को अाज मिलेगा नया अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के चुनाव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार खत्म, पिछले एक माह से चल रहा प्रचार शनिवार को थम गया है। रविवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव होना है। सुबह 9 से लेकर दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद ही मतगणन शुरू हो जाएगी। दोपहर साढ़े तीन बजे तक परिणाम की घोषणा हो जाएगी।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए अनिल वोहरा और कैलाश जैन के बीच मुकाबला है। इस चुनाव में चरणजीव और साहनी गुट की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है क्योंकि पहली बार चरणजीव गुट को इतना कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। वोहरा और जैन दोनो ही शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी है।
इस चुनाव में 420 मतदाता है डोर टू डोर प्रचार थमने के बावजूद शनिवार को उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने मतदाताओं को खूब फोन किए। यहां तक की मतदाताओं को उनके रिश्तेदारों द्वारा भी फोन करवाए जा रहे हैं। चुनाव कमेटी के सदस्य दिवाकर सहूजा का कहना है कि सेक्टर-26 के सत्संग भवन में मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
उम्मीदवार कैलाश जैन का कहना है कि प्रचार के दौरान उन्हें मतदाताओं का भारी रिस्पांस मिला है। उनका कहना है कि इस बार व्यापारी मतदाता बदलाव चाहते है ऐसे में उनकी जीत पक्की है। मिन्नते करके नहीं बल्कि दबाव देकर व्यापारियों का काम करवाया जाएगा।
उम्मीदवार अनिल वोहरा का कहना है कि व्यापार मंडल इस समय शहर का अहम सगठन है। जीत के बाद व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से दूर किया जाएगा वहीं सभी मार्केट एसोसिएशनों को व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में स्थान दिया जाएगा। उनका कहना है कि वह एक बड़े मार्जन से जीत दर्ज करेंगे।