{"_id":"6685f5ba70fc18789106f0f9","slug":"caution-health-is-being-harmed-90-kg-mangoes-ripened-with-carbide-destroyed-chandigarh-news-c-16-pkl1049-459547-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सावधान! सेहत से हो रहा खिलवाड़, कार्बाइड से पकाए 90 किलो आम किए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सावधान! सेहत से हो रहा खिलवाड़, कार्बाइड से पकाए 90 किलो आम किए नष्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को मौलीजागरां के इलाके में कार्बाइड से पकाए जा रहे 90 किलो आम नष्ट कराए। जब्त किए आम को इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 स्थिति डंपिंग ग्राउंड में नष्ट किया गया। चिकित्सा विभाग के अनुसार उस क्षेत्र में लगातार रसायन का उपयोग कर आम पकाए जाने की सूचना मिल रही थी। उसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा की टीम ने रेकी कर सच्चाई की पड़ताल की। जानकारी पुष्ट होने पर मौके से ही टीम ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
टीम के अनुसार गांव में अचानक से जांच कर कार्रवाई करना मुश्किल था, क्योंकि मौके पर काफी संख्या में गांव के लोग एकत्र हो गए थे। इसलिए पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। आम के मौसम में रसायन के उपयोग से पकाए जा रहे आम की जांच लगातार जारी रहेगी। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा की टीम पहले की ही तरह अन्य माध्यमों से भी नियमित रूप से जांच करेगी।
महज 20 रुपये में कराएं जांच : मोबाइल टेस्टिंग टीम वैन के साथ हर केंद्र पर जाकर वहां आए मरीजों व उनके परिजनों को खाद्य पदार्थों में मिलावट, मिलेट्स के फायदे बताने के साथ ही खाद्य पदार्थों की लाइव टेस्टिंग करके दिखाती है। इसके साथ ही लोग महज 20 रुपये में 14 प्रकार के खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच करवा सकते हैं।