फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Caught with three vicious weapons planning to rob grain market trader

Chandigarh News: ग्रेन मार्केट के व्यापारी को लूटने की योजना बनाने वाले तीन शातिर हथियारों के साथ काबू

Thu, 13 Jul 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Caught with three vicious weapons planning to rob grain market trader
चंडीगढ़। जिला अपराध शाखा की टीम ने सेक्टर- 26 ग्रेन मार्केट के एक व्यापारी को लूटने की योजना बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के मुख्य सरगना को भी पुलिस ने दबोच लिया है। ट्राइसिटी में हो रही चोरी की घटनाओं एवं अन्य अपराधों पर रोकथाम को लेकर अपराध शाखा की टीम में सेक्टर- 27ए और बी की विभाजित सड़क पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर एक्टिवा सवार तीन युवकों को रोका। पुलिस को देख वह एक्टिवा भगाने लगे थे मगर पुलिस ने दबोच लिया। इन तीनों युवकों की पहचान राम दरबार फेज- 2 के 27 वर्षीय अमित हंस, राम दरबार फेज- 1 के 24 वर्षीय अक्षय कुमार और होशियारपुर के 24 वर्षीय सलीम भट्टी के रूप में हुई है। पुलिस को तलाशी के दौरान अमित के पास से कट्टा और एक कारतूस मिला। वहीं, अक्षय की तलाशी के दौरान दो कारतूस, एक चाकू और एक पंच मिला। सलीम से भी दो कारतूस, एक लोहे की रॉड और एक कैंची बरामद हुई। इनके खिलाफ सेक्टर- 26 थाना पुलिस में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमित ने किसी अज्ञात व्यक्ति से हथियार खरीदे थे। इस गिरोह का मास्टरमाइंड अमित पहले एमेजॉन में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। गिरोह के तीनों शातिरों ने सेक्टर- 26 के व्यापारी से लूट की योजना बनाई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इनके खिलाफ बीते 12 जुलाई को झपटमारी का एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस इनसे बरामद हथियारों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। कैब ड्राइवर हेरोइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

जिला अपराध शाखा ने एक अन्य मामले में एक कैब ड्राइवर को 15.68 ग्राम हेरोइन के समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूल रूप से फाजिल्का निवासी सतनाम सिंह उर्फ लड्डू (27)के रूप में हुई है। आरोपी खुड्डा लोहरा में रह रहा था। उसे गांव खुड्डा जस्सू के पास एक फार्म हाउस के पास से नाके के दौरान पुलिस ने पकड़ा। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पिछले पांच से छः महीनों से पंजाब के विभिन्न जिलों से नशा खरीद कर अपना खर्चा चलाता था। वर्ष 2021 में भी उसके खिलाफ पंजाब में 410 नशीली गोलियों के मिलने पर एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


36 पेटियां शराब बरामद
एक अन्य मामले में सेक्टर- 24 में पेट्रोलिंग के दौरान जिला अपराध शाखा की टीम ने पंजाब नंबर की एक स्विफ्ट कार को रोककर उसमें से अवैध रूप से ले जाई जा रही 36 पेटियां शराब बरामद की हैं। गाड़ी चालक की पहचान मुंडी खरड़ मोहाली निवासी विनीत कुमार (36) के रूप में हुई है। वह फल विक्रेता का काम करता है। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed