फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Caught smoking bidi in the gurudwara premises, insisted on chanting Jai Shri Ram

Chandigarh News: गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीते पकड़ा, जय श्रीराम का नारा लगाने की जिद पर अड़ा

Tue, 30 Jul 2024 05:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Caught smoking bidi in the gurudwara premises, insisted on chanting Jai Shri Ram
चंडीगढ़। सेक्टर-14 स्थित पीयू कैंपस के श्री गुरुद्वारा साहिब में बीते रविवार की रात कुछ छात्रों ने बीड़ी पीते एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर व्यक्ति ने हंगामा शुरू कर दिया। वह गुरुद्वारे के अंदर जाकर जय श्रीराम और जय माता दी के नारे लगाने पर अड़ गया। गुरुद्वारा परिसर में किसी भी प्रकार का नशा या धूम्रपान करने पर पाबंदी है। इसकी सूचना पाते ही पीयू पुलिस चौकी के मुलाजिम मौके पर पहुंचे और विनोद कुमार निवासी नयागांव को हिरासत में लिया। पुलिस ने सेक्टर-11 थाने में विनोद कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक प्रो. कश्मीर सिंह ने बताया कि बीते रविवार रात करीब आठ बजे वह गुरुद्वारा परिसर में मौजूद थे। उन्होंने शोर सुना तो मौके पर पहुंचे। कुछ छात्रों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था। युवकों ने बताया कि वह गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पी रहा था। छात्र उसे पकड़कर गुरुद्वारा हॉल रूम में ले गए तो बहस करने लग गया। वह जोर-जोर से जय श्री राम और जय माता दी के नारे लगाने लगा। इसके बाद उन्होंने पीयू सिक्योरिटी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 299,329(4) 2023 के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को सोमवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने तर्क दिया कि आरोपी किसके कहने पर गुरुद्वारा साहिब में आकर बीड़ी पी रहा था, वह गुरुद्वारा साहिब के अंदर जय श्रीराम व जय माता दी के नारे लगाने पर क्यों अड़ा था, इस बारे में पूछताछ की जानी है। उसका इसके पीछे क्या मकसद था। अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed