हरियाणाः हिन्दू कम हुए-मुस्लिम बढ़े, सिख दूसरी बड़ी आबादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव जिले में हिंदुओं की आबादी 1408801 है जबकि दूसरे स्थान में मुसलमानों की संख्या 70842 और तीसरे स्थान पर सिख (15097) हैं। इस जिले में ईसाईयों (9725) की संख्या जैनियों (7451) से अधिक है। फरीदाबाद में हिंदुओं की संख्या 1588407 है जबकि दूसरे स्थान पर मुसलिम (161680) और सिख 34572) तीसरे स्थान पर हैं।
पलवल जिलें में भी हिंदुओं (826342), मुसलमानों (208566) और सिखों (3971) की आबादी पहले तीन स्थानों में है। इस जिले में 1617 लोग ऐसे भी हैं जो किसी धर्म को नहीं मानते। मेवात जिले में मुसलिम (862647) आबादी के मुकाबले हिंदुओं की संख्या 221846 है जो दूसरे स्थान पर हैं। इस जिले में ईसाई 1235 हैं। यहां जैनियों की संख्या 1453 है जबकि सिख (592) समुदाय चौथे स्थान पर है।
मेवात जिले में 970 लोग ऐसे भी हैं जो किसी धर्म को नहीं मानते। खास बात यह भी है कि इनमें से 830 लोग गांव के पारंपरिक माहौल में रहते हैं। पंचकूला जिले में हिंदुओं (490702) के बाद दूसरी बड़ी आबादी सिखों (40951) की है। इस जिले में मुसलिम 23451 हैं, जबकि जैनियों (1626) के मुकाबले इसाईयों (2583) की संख्या ज्यादा है।
हरियाणा में हिंदू 18 और मुस्लिम 45.5 फीसदी बढ़े
वर्ष 2011 की धर्म आधारित जनगणना के मुताबिक हरियाणा में हिंदुओं की आबादी 22171128 हो गई है जबकि 2001 में इनकी जनसंख्या 18655925 थी। यानी दस वर्षों में राज्य में हिंदुओं की आबादी में 3515203 की वृद्धि दर्ज की गई,जो 18 फीसदी से ज्यादा है। इसकी तुलना में मुस्लिमों की आबादी में 45.5 फीसदी की वृद्धि हुई है।
राज्य में जैन आबादी में करीब आठ फीसदी की कमी दर्ज की गई। वर्ष 2011 की धर्म आधारित जनगणना में मुस्लिमों की आबादी 1781342 हो गई है, जबकि 2001 में 1222916 थी। इन दस वर्षों में मुस्लिमों की आबादी में 558426 की वृद्धि यानी तकरीबन 45.5 फीसदी बढ़ी। इसी प्रकार राज्य में सिखों की आबादी में 73090 की वृद्धि दर्ज की गई है।
वर्ष 2001 में इनकी आबादी 1170662 थी, जो 2011 में बढ़कर 1243752 हो गई है। जैन समुदाय के लोगों की आबादी में कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2001 में इनकी आबादी 57167 थी जो 2011 में घटकर 52613 हो गई। आंकड़ों के मुताबिक दस वर्षों में उनकी आबादी में 4554 की कमी आई है।
आठ जिलों में सिख दूसरी बड़ी आबादी
हरियाणा में हिंदुओं के बाद दूसरी बड़ी आबादी मुसलमानों की है, जबकि सिख तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ईसाईयों की संख्या जैन आबादी से भी कम है। प्रदेश में बौद्ध धर्म को मानने वालों की संख्या कुछ हजार में ही सिमटी हुई है।
यह खुलासा केंद्र सरकार द्वारा देश में धर्म के आधार पर कराई गई जनगणना से प्राप्त आंकड़ों से हुआ है। जनगणना से हरियाणा के लिए एक विशेष बात भी सामने आई है कि प्रदेश आज भी गांव में ही बसता है।
हिंदू, मुसलिम और सिखों की ज्यादा आबादी गांवों में है, जबकि ईसाई, बौद्ध और जैन समुदाय के लोगों की संख्या शहरों में अधिक है। प्रदेश में 42212 लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने खुद को किसी धर्म से नहीं जोड़ा है।
हरियाणा की कुल जनसंख्या 25351462
वर्ष 2011 में कराई गई धर्म आधारित जनगणना के अनुसार, हरियाणा की कुल जनसंख्या 25351462 लोगों में हिंदुओं की संख्या 22171128 है, जो 87.45 फीसदी है। दूसरे स्थान पर 1781342 मुसलमानों की संख्या कुल आबादी का 7.02 फीसदी है जबकि सिख 1243752 की आबादी के साथ 4.90 फीसदी ही हैं।
अन्य धर्मों में जैन समुदाय 0.20 फीसदी है और उसकी कुल संख्या 52613 लोग है। ईसाईयों की 50353 आबादी कुल जनसंख्या की 0.19 फीसदी है जबकि बौद्ध (7514) कुल आबादी में मात्र 0.02 फीसदी हैं। गांव और शहरों में बसे लोगों की संख्या में 14128537 हिंदू, 1424576 मुसलिम और 912937 सिख गांवों में बसे हैं।
ईसाईयों की (32986) ज्यादा आबादी शहरों में है जबकि बौद्ध (4670) और जैन (49098) भी ज्यादातर शहरों में बसे हैं। प्रदेश में जिलावार धर्म आधारित जनसंख्या के अनुसार, हिंदू और सिखों की ऐसी ही स्थिति अंबाला जिले में है, जहां हिंदुओं (955096) के बाद सिखों (138202) की आबादी है। इस जिले में भी मुसलिम (22143) तीसरे स्थान पर हैं लेकिन यहां जैनियों (4845) की संख्या ईसाईयों (3705) से अधिक है।
बौद्ध केवल 381 हैं। हालांकि किसी भी धर्म को नहीं मानने वालों का तादाद अंबाला जिले में 3668 है। यमुनानगर जिले में 984929 हिंदुओं की आबादी के बाद मुसलमान (138569) दूसरे स्थान पर हैं। इस जिले में सिख (84455) तीसरे, ईसाई (3646) चौथे, जैन (1555) पांचवें और बौद्ध (161) छठे स्थान पर हैं।
धर्मनगरी समेत अन्य जिलों में इतने हिन्दू और मुसलमान
धर्म आधारित जनगणना के अनुसार, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जिले में हिंदुओं की आबादी 805175 और सिखों की 140395 है। इस जिले में भी मुसलिम (15970) तीसरे और ईसाई (1943) चौथे स्थान पर हैं। जैनियों की संख्या केवल 375 है।
कैथल जिले में भी हिंदु (974520) पहले और सिख (87558) दूसरे स्थान पर हैं। इस जिले में मुसलमान (8232) तीसरे और ईसाई (1769) चौथे स्थान पर हैं। करनाल जिले में भी हिंदु (1341002) और सिख (126207) पहले दो स्थानों पर हैं। मुसलिम आबादी (31650) इस जिले में भी तीसरे स्थान पर है।
पानीपत जिले में हिंदु (1083936) पहले स्थान पर हैं लेकिन दूसरी बड़ी आबादी मुसलमानों (86622) की है। इस जिले में सिख 25064 हैं। ऐसी ही स्थिति सोनीपत जिले की है जहां हिंदु (1390149) सबसे ज्यादा हैं और दूसरी बड़ी संख्या (45100) मुसलमानों की है। यहां सिखों की संख्या 4484 और ईसाईयों की 1405 है।