जानिए चंडीगढ़ में कितने हिन्दू, सिख और मुसलमान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2011 की धर्म आधारित जनगणना के मुताबिक चंडीगढ़ में सिखों की जनसंख्या में कमी दर्ज की गई है। नए आंकड़ों के मुताबिक सिखों की संख्या एक लाख 38 हजार 329 है, जबकि साल 2001 की जनगणना में उनकी जनसंख्या एक लाख 45 हजार 175 थी। इस बार करीब 4.71 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसके विपरीत हिंदू और मुस्लिम जनसंख्या में इजाफा हुआ है।
साल 2011 के मुताबिक हिंदुओं की संख्या आठ लाख 52 हजार 574 है, जबकि 2001 में हिंदुओं की संख्या सात लाख सात हजार 978 थी। हिंदुओं में करीब 20.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह से मुस्लिमों की संख्या 35 हजार 548 से बढ़कर 51 हजार 447 पहुंच गई है। करीब 44.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
नए आंकड़ों के मुताबिक शहर की कुल आबादी में हिंदुओं की संख्या 80.77 प्रतिशत है, जबकि सिख 13.10 प्रतिशत, मुस्लिम 4.87 प्रतिशत, बौद्ध 0.90 व जैन 0.18 प्रतिशत है। कुल आबादी में 55 प्रतिशत पुरुष हैं, जबकि महिलाओं का प्रतिशत 45 है। केंद्र सरकार ने जो शहर के धर्म आधार पर जनसंख्या के आकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार एक हजार से ज्यादा लोगों को अपने धर्म की ही जानकारी नहीं है। कुल 1014 को अपने धर्म की जानकारी नहीं है। जिनमें से 500 पुरुष और और 514 महिलाएं शामिल हैं।
ये हैं चंडीगढ़ की जनसंख्या के आंकड़े
शहरी--------जनसंख्या---------पुरुष--------महिला
-------------1026459------563513-----462946
हिंदू----------8293674------58788-------370579
मुस्लिम--------50126--------29084-------21042
क्रिश्चियन------8564----------4381-------4183
सिख---------134071--------69049------65022
बौद्ध----------1152-----------590---------562
जैन----------1947------------990---------957
अन्य धर्म-------230------------138----------92
धर्म नहीं पता---1002-----------493----------509
ग्रामीण-------जनसंख्या-------पुरुष-------महिला
--------------28991--------17150----11841
हिंदू-----------23207--------13981------9226
मुस्लिम----------1321---------805--------516
क्रिश्चियन--------156----------82---------74
सिख------------4258--------2251-------2007
बौद्ध--------------8------------3-------------5
जैन--------------13-----------7------------6
अन्य------------16------------14------------2
धर्म नहीं पता------12-------------7------------5