फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cash worth Rs 11.50 crore and drugs worth Rs 56.19 crore seized

Chandigarh News: 11.50 करोड़ की नकदी व 56.19 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

Thu, 16 May 2024 11:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 11.50 crore and drugs worth Rs 56.19 crore seized
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष करवाने के लिए हरियाणा की सरकारी एजेंसियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचाने के लिए चुनाव आयोग सख्त है। राज्य में विभिन्न एजेंसियों द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ व नकद राशि की मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अब तक 11.50 करोड़ की नकद राशि जब्त की जा चुकी है। इसके अलावा, 44.69 करोड़ रुपये की अवैध शराब, मादक पदार्थ व कीमती वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। आयाेग के अनुसार, कुल 11.50 करोड़ रुपये की नकद राशि जब्त की गई, जिसमें पुलिस द्वारा 5.48 करोड़ रुपये, आयकर विभाग द्वारा 3.03 करोड़ रुपये, आबकारी विभाग और डीआरआई द्वारा लगभग 2.98 करोड़ रुपये की नकद राशि शामिल है। इसी प्रकार, विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 12.54 करोड़ रुपये की कीमत की 3,83,038 लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई है। इसमें, पुलिस द्वारा 875.53 लाख रुपये की कीमत की 2,78,613 लीटर और आबकारी विभाग द्वारा 379 लाख रुपये की कीमत की 1,04,401 लीटर अवैध शराब पकड़ा जाना शामिल है।



कुल 63.04 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत 13.32 करोड़ रुपये है। पुलिस द्वारा 13.28 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, एनसीबी ने भी 2 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े हैं, जिनकी कीमत 4 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, 15.84 करोड़ रुपये के कीमती सामान और 2.97 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed