फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cash money finished in bank and old lady died due to heart attack

बैंक में खत्म हुआ कैश, वृद्धा को लगा ऐसा सदमा कि जान चली गई

Sat, 19 Nov 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sat, 19 Nov 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
cash money finished in bank and old lady died due to heart attack
कैश खत्म हुआ तो हार्ट अटैक से म​हिला की मौत
बैंक में कैश खत्म हो गया तो लाइन में खड़ी वृद्धा तो ऐसा सदमा लगा कि उसकी जान चली गई। घटना हरियाणा के करनाल जिले की है। करनाल के चौड़ा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के बाहर लाइन में लगी वृदा कौशल्या देवी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन


हुआ यूं कि सेक्टर-16 निवासी बुजुर्ग महिला सवेरे से लाइन में खड़ी थी। अचानक पता चली कि बैंक में कैश खत्म हो गया। यह सुनते ही वह गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता चली कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।
विज्ञापन

कुप्रबंधन के कारण हो रही लोगों के परेशानी

cash money finished in bank and old lady died due to heart attack
बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोग
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बैंकों में मैनेजमेंट सही नहीं है। सबसे ज्यादा पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसकी मुख्य शाखा में नकदी के लिए तीन दिनों से लोग चक्कर लगा रहे हैं। यहां जवाब मिलता है कि बैंक में करेंसी नहीं आई।

कई शाखाओं में शटर समय से पहले गिर जाते हैं। जिनके घर शादी हैं, उन्हें नियम अनुसार ढाई लाख रुपये देने हैं। तब भी सिर्फ पांच सौ रुपये ही पकड़ाए जा रहे हैं। लीड बैंक मैनेजर राकेश वर्मा का जवाब है कि जब तक नोटिफिकेशन नहीं आता, तब तक इतनी रकम नहीं दी जा सकती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed