{"_id":"5de80c538ebc3e54f44639ea","slug":"cash-and-car-looted-on-gunpoint-at-nangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लुटेरे ने कहा- गोली मार दो, दूसरा बोला- मंदिर में है बख्श दो, कार और नगदी लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लुटेरे ने कहा- गोली मार दो, दूसरा बोला- मंदिर में है बख्श दो, कार और नगदी लेकर हुए फरार
Thu, 05 Dec 2019 01:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बंदलैहड़ी में नकाबपोश छह लुटेरों ने मंगलवार को पिस्तौल के बल पर स्विफ्ट कार, नकदी से भरा पर्स लूट लिया। थाना नंगल पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरचरण सिंह उर्फ लाडी ने बताया वह बीबीएमबी में बतौर क्लर्क कार्यरत है।
विज्ञापन
वह रोज शाम को नेशनल हाईवे के किनारे स्थित गांव बंदलैहड़ी में बने शिव मंदिर की देखभाल करने व माथा टेकने के लिए जाता है। मंगलवार शाम सात बजे के करीब जब वह माथा टेकने गया था। इस दौरान छह नकाबपोश लुटेरों ने मंदिर का गेट बंद कर अंदर घुस आए। लुटेरों ने उससे पहले उसका फोन छीना और उसके सिर पर पिस्तौल तानकर जेब से सारी नकदी बाहर निकालने को और गाड़ी की चाबी भी उन्हें सौंपने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस पर उसने नकदी से भरा पर्स, एटीएम कार्ड व स्विफ्ट कार की चाबी उन्हें सौंप दी। लाडी ने बताया एक लुटेरे ने अपने साथी से कहा कि एक गोली इसी जांघ पर मार दो, ताकि यह भाग न सके। इस पर दूसरे लुटेरे ने कहा कि यह मंदिर में है और इसे बख्श दो। इसके बाद लुटेरे उसे मंदिर में बंद करके नकदी, पर्स व गाड़ी लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने बताया लाडी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन