फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cases of diarrhea, dengue-malaria skin and infection increased after waterlogging in Haryana

Chandigarh : हरियाणा में जलभराव के बाद डायरिया, डेंगू-मलेरिया और त्वचा संक्रमण के केस बढ़े; हो चुकी 12 की मौत

Fri, 12 Sep 2025 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Sep 2025 12:54 AM IST
सार

सबसे ज्यादा केस डायरिया, डेंगू, मलेरिया व त्वचा में संक्रमण के केस आ रहे हैं। अकेले पानीपत में एक महीने में डायरिया और उल्टी दस्त से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Cases of diarrhea, dengue-malaria skin and infection increased after waterlogging in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में जलभराव के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सबसे ज्यादा केस डायरिया, डेंगू, मलेरिया व त्वचा में संक्रमण के केस आ रहे हैं। अकेले पानीपत में एक महीने में डायरिया और उल्टी दस्त से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच बच्चे, एक महिला और दो युवक शामिल हैं। इसके अलावा यमुनानगर में दो व अंबाला में साहा के बिहटा गांव में दो बच्चों की जान जा चुकी है। सोनीपत में इस सीजन डायरिया के सबसे अधिक 1816, रेवाड़ी में 145, नारनौल में 700, फतेहाबाद में 45 और सिरसा में 15 केस आ चुके हैं।

विज्ञापन


डेंगू व मलेरिया के मरीजों की भी यही स्थिति है। प्रदेश में डेंगू के अब तक 509 व मलेरिया के 125 मामले आ चुके हैं। इसके अलावा त्वचा में संक्रमण के मरीजों की ओपीडी सरकारी व निजी अस्पतालों में बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी प्रभावित इलाकों में 136 चिकित्सा शिविर लगाए हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग की टीमें जलभराव से प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोग इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक केस त्वचा रोग जैसे दाद, खाज, आंखों में संक्रमण और पेट दर्द के आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बाढ़ के पानी से न केवल जल स्रोत दूषित हो जाते हैं, बल्कि साफ-सफाई की कमी के कारण संक्रमण भी तेजी से फैलता है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को उबला हुआ पानी पीने, हाथ धोने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार, सिरसा, अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र के कई इलाकों का हाल ये है कि दो व तीन सिंतबर को हुई बारिश का पानी अभी भी भरा हुआ है। इसी कारण इन इलाकों में न केवल बदबू फैल रही है बल्कि प्रभावित इलाकों में बीमार होने वालों की संख्या भी बढ़ गई है।

डेंगू फैलने का खतरा, चार साल पहले आए थे 11,835 केस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक हफ्ते में पानी के अंदर डेंगू मच्छर का लार्वा पनपने लगता है। इस समय मौसम में नमी बनी हुई है, जो डेंगू फैलाने के लिए जिम्मेदार एडीज मच्छर के लिए अनुकूल है ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। जिन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, मतली जैसे लक्षण आ रहे हैं। 

पिछले आठ साल में सबसे ज्यादा मरीज साल 2021 में 11,835 आए थे। 13 मौतें भी हुईं थीं। हालांकि उसके बाद से हर साल डेंगू मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। साल 2022 में 8996 केस और 18 मौतें, 2023 में 8081केस और 11 मौतें, 2024 में 6469 केस और नौ मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस बार केस ज्यादा आ सकते हैं। लोगों को ज्यादा एहतियात बरतनी होगी।


इन शहरों में तेजी से बढ़ रहा है केस
शहर             केस
रेवाड़ी             142
गुरुग्राम             51
सोनीपत            37
रोहतक             37
करनाल             32
पंचकूला            24
पानीपत            20
यमुनानगर        19
झज्जर             17
फरीदाबाद      16

ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे : उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी
फरीदाबाद के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जलभराव के बाद होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों को ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं। साफ पानी पीने पर जोर दिया जा रहा है। बीमारियों पर नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित दौरा कर रही है, ताकि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और किसी भी प्रकार की महामारी को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed