फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cases filed against farmers for highway jam in Fagwara

पंजाबः हाईवे जाम करने पर 9 किसान नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 07 Dec 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब) Updated Fri, 07 Dec 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
cases filed against farmers for highway jam in Fagwara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फगवाड़ा में मंगलवार शाम से बुधवार शाम करीब 33 घंटे तक फगवाड़ा जालंधर हाईवे जाम करने और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्वस्त करने के आरोप में धरनाकारी किसानों पर सदर पुलिस फगवाड़ा ने नेशनल हाईवे एक्ट, सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी मनदीप सिंह, फगवाड़ा के मुताबिक मामला सदर पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकंवल सिंह के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है जिसमें नौ किसान नेता नामजद हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने किसान नेता मनजीत सिंह राए निवासी पुरहीरा जिला होशियारपुर, सतनाम सिंह निवासी साहनी, कृपाल सिंह मूसापुर, गुरजीत सिंह डल्ला, सुखपाल सिंह डफर, संतोख सिंह संधु निवासी फिल्लौर, बलजिंदर सिंह राजू निवासी गुरदासपुर, सुरजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब, बलदेव सिंह निवासी फगवाड़ा और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 188, 283, 109, 149, 120बी तथा नेशनल हाईवे एक्ट की धारा 8बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed