फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered on 10 people walking out in weekend lockdown in Chandigarh, arrested

चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन में बाहर घूम रहे 10 पर केस दर्ज, गिरफ्तार

Sun, 18 Apr 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Case registered on 10 people walking out in weekend lockdown in Chandigarh, arrested
चंडीगढ़। वीकेंड लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस ने बिना वजह बाहर घूमने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। बिना मास्क घूम रहे 12 लोगों का चालान करने के साथ 52 लोगों का सामाजिक दूरी का पालन न करने पर चालान काटा गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थल पर थूकने के आरोप में 22 लोगों का चालान किया गया। शनिवार को पुलिस 55500 रुपये चालान के वसूले।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन है। इस दौरान बिना मास्क और बेवजह बाहर घूमने वाले, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने और सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बता दें कि बीते 7 अप्रैल से लगाए गए रात्रि कर्फ्यू में अब तक बिना वजह बाहर घूमने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। वहीं, बिना मास्क घूमने पर तीन, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले 4 और सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 4 लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed