फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered in forging signature and stamp of late singer Sidhu Moosewala sarpanch mother

Punjab: सिद्धू मूसेवाला की सरपंच माता के जाली दस्तखत कर पेंशन लगवाने की कोशिश, अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 18 Apr 2024 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 10:48 AM IST
सार

किसी अज्ञात महिला ने परमजीत कौर पत्नी वीरपाल सिंह वासी लाधूका (फाजिल्का) के आधार कार्ड से छेड़छाड़ करके, तस्वीर बदलकर, उसके बैंक खाते के नंबर के साथ छेड़छाड़ करने के अलावा जाली पहचान कार्ड व चीफ मेडिकल अफसर के पास जाली अंगहीन आईडी कार्ड बनाकर पेंश्न फार्म भरे थे। 

विज्ञापन
Case registered in forging signature and stamp of late singer Sidhu Moosewala sarpanch mother
अपनी मां के साथ सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल

विस्तार

मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला की माता व गांव मूसा की सरपंच चरण कौर के जाली दस्तखत व मोहर लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने अंगहीन पेंशन लगवा ली। थाना सिटी-2 में सरपंच के पति बलकौर सिंह के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


इन जाली दस्तखत व जाली मोहर की परत उस समय खुली, जब पेंशन के कागजात तैयार होकर सीडीपीओ दफ्तर पहुंचे। इन कागजों में परमजीत कौर पत्नी वीरपाल सिंह, वासी मूसा का नाम लिखकर फार्म जमा करवाया गया है, जिन पर सरपंच चरण कौर के जाली दस्तखत व मोहर लगाई गई थी। दफ्तर के अधिकारी ने रिकॉर्ड जांचा लेकिन सही रिकॉर्ड न मिलने पर वे गांव मूसा में पहुंचे। यहां सरपंच चरण कौर से पता लगा कि मोहर व दस्तखत जाली है। मामले की परत खुलने लगी तो जांच में पता लगा कि किसी अज्ञात महिला ने परमजीत कौर पत्नी वीरपाल सिंह वासी लाधूका (फाजिल्का) के आधार कार्ड से छेड़छाड़ करके, तस्वीर बदलकर, उसके बैंक खाते के नंबर के साथ छेड़छाड़ करने के अलावा जाली पहचान कार्ड व चीफ मेडिकल अफसर के पास जाली अंगहीन आईडी कार्ड बनाकर पेंश्न फार्म भरे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में बलकौर सिंह के अलावा मनदीप सिंह जूनियर सहायक दफ्तर सिविल सर्जन, गुरजिंदर कौर क्लर्क बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर मानसा व परमजीत कौर पत्नी वीरपाल सिंह वासी लाधूका के बयान दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed