{"_id":"670853d56245194d3305ef47","slug":"case-registered-against-four-including-girl-in-vendors-murder-chandigarh-news-c-16-pkl1043-537546-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वेंडर की हत्या में युवती समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वेंडर की हत्या में युवती समेत चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। बस स्टैंड के सामने वाले फुटपाथ पर झगड़े के बाद वेंडर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवती सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें मुख्य आरोपी समीर, उसका भाई जमील अहमद और इनके पिता अब्दुल अहमद शामिल हैं। वहीं, समीर की बहन रूबीना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने समीर का दो दिन का रिमांड लिया है, जबकि उसके भाई और पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दातर बरामद कर ली है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
बता दें कि बीते बुधवार को समीर ने झगड़े के बाद वेंडर देवेंद्र कुमार भोला पर दातर से ताबड़तोड वार कर लहूलुहान कर दिया था। घायल देवेंद्र भोला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। देवेंद्र भोला बस स्टैंड के सामने वाली सड़क के किनारे फुटपाथ पर लगने वाले फड़ी मार्केट का खुद को प्रधान बताता था। वह भाजपा का कार्यकर्ता था। इस मार्केट में लाइसेंस वाले 80 वेंडरों की फड़ियां लगती हैं, जबकि बीच-बीच में बिना लाइसेंस वाले भी फड़ी लगाने लग जाते था, जिसका देवेंद्र भोला विरोध करता था। इसे लेकर वह नगर निगम से गुहार लगाते था कि यहां पर इतने वेंडर लाइसेंस वाले हैं। उनके लिए यहीं वेंडर जोन बनाया जाए और बिना लाइसेंस वालों को यहां से उठाया जाए। इसे लेकर समीर खफा रहता था। वहीं पांच दिन पहले रात साढ़े 11 बजे समीर की फड़ी में आग लग गई थी।
बताया जा रहा था कि इस घटना के बाद समीर के मन में और गुस्सा बढ़ गया था। बुधवार को जब नगर निगम की जांच के कुछ अवैध वेंडरों पर कार्रवाई गई थी तो समीर अपने परिवार को लेकर देवेंद भोला की रेहड़ी के पास पहुंचा, वहीं कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसमें समीर ने अपने स्कूटर से दातर निकला और भोला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें भोला की मौत हो गई। पुलिस ने समीर को दो दिन के रिमांड पर लेकर सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़कों और फुटपाथों से रेहड़ी फड़ी हटाने की मांग
रेहड़ी-फड़ी वालों के बीच बढ़ रहे झगड़े को लेकर मनीमाजरा के लोगों और व्यापारियों का कहना है कि सड़कों, फुटपाथ व बाजारों में घूमने वाले वेंडरों को हटाया जाए। व्यापारी लंबरदार मनजीत सिंह बावा का कहना कि जब नगर निगम ने लाखों रुपये लगाकर मनीमाजरा में दो पक्के वेंडर जोन बनाए हैं तो जिन वेंडर के पास लाइसेंस है, उनको वेंडर जोन में जगह अलॉट करके वहां बैठा देना चाहिए। इसके अलावा शांति नंगर की सड़क से लेकर गोविंदपुरा की सड़क और कैचियों वाली गली में अवैध रेहड़ी फड़ी लगाने वालों के खिलाफ पुलिस को मामले दर्ज करने चाहिए। इसके अलावा नगर निगम को इनकी रेहड़ी-फड़ी जब्त करनी चाहिए। समाजसेवी कुलवीर सिंह सैनी, प्रदीप गौतम का कहना है कि बहुत सारे वेंडर शाम को मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के सामने वाले सुभाष नगर में अपनी रेहडि़यां लगा मंडी लगाते है। इन सड़कों पर खड़े होने वाले वेंडरों को पुलिस को बुलाकर अपनी जगह रेहड़ी लगाने के लिए कहना चाहिए। इसके सड़कों पर जाम भी नहीं लगेगा और सब्जी खरीदने वालों को वाहन खड़े करने के लिए खुली जगह मिलेंगी।