{"_id":"65eed82795f37403920b5838","slug":"case-of-abusing-and-tearing-uniform-of-assistant-superintendent-by-prisoner-in-muktsar-jail-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar: मुक्तसर जेल में सहायक अधीक्षक के साथ कैदी ने की गाली-गलौच, गला पकड़ा और वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muktsar: मुक्तसर जेल में सहायक अधीक्षक के साथ कैदी ने की गाली-गलौच, गला पकड़ा और वर्दी फाड़ी
Mon, 11 Mar 2024 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:38 PM IST
सार
आरोपी अजय छह और मामलों में अंडर ट्रायल चल रहा है। रविवार दोपहर करीब सवा बारह बजे सहायक अधीक्षक वरिंदर कुमार ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ तलाशी के लिए गए तो देखा कि दोपहर को यहां कैदी बंद ही नहीं थे। इसके बाद कैदी अजय कुमार उर्फ रज्जी ने सहायक सुपरिटेंडेंट वरिंदर कुमार के साथ बहस शुरू कर दी
विज्ञापन
jail
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर की जिला जेल में सहायक अधीक्षक के साथ कैदी द्वारा गाली-गलौज करने और उसकी वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। कैदी आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट केस में 10 वर्ष की सजा काट रहा है। आरोपी कैदी के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
थाना सदर मुक्तसर को दी शिकायत में जिला जेल अधीक्षक मुक्तसर ने बताया कि कैदी अजय कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी कल्याणपुर थाना कीरतपुर जिला रूपनगर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंडीगढ़ के आदेशानुसार केंद्रीय जेल रूपनगर से प्रबंधकीय आधार पर परिवर्तित होने के बाद 11 मार्च 2023 को इस जेल में लाया गया था।
अजय छह और मामलों में अंडर ट्रायल चल रहा है। रविवार दोपहर करीब सवा बारह बजे मुख्य कार्यालय के निर्देशानुसार जब इस जेल में तैनात सहायक अधीक्षक वरिंदर कुमार ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ तलाशी के लिए गए तो उन्हें पता चला कि दोपहर के समय यहां कैदी बंद ही नहीं थे। दोपहर को जब उन्होंने जेल के अंदर ही कैदियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा तो कैदी अजय कुमार उर्फ रज्जी ने सहायक सुपरिटेंडेंट वरिंदर कुमार के साथ बहस शुरू कर दी, अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद वरिंदर कुमार की गर्दन पकड़ ली और उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
थाना सदर मुक्तसर पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 323,353,186,506 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।