फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed for threatening Lieutenant Colonel's wife

लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी को धमकाने पर केस दर्ज

Wed, 22 Jul 2020 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed for threatening Lieutenant Colonel's wife
चंडीगढ़। सेक्टर-36 में लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी को फोन पर धमकाने और गाली गलौच करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मूलरूप से पंजाब के जिला फरीदकोट के न्यू हरिंदर नगर निवासी संदीप पन्नू के खिलाफ महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-36 थाना अंतर्गत निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। आरोप है कि सेक्टर-43 निवासी आरोपी संदीप पन्नू पिछले काफी समय से अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा है। विरोध करने पर वह गाली-गलौच भी कर रहा है। आरोपी जान से मारने तक की धमकियां दे रहा है। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लीगल राय ली और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 195ए, 354-डी व 506 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, इससे पहले अगस्त 2019 में भी महिला की शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-डी और 341 के तहत केस दर्ज किया था। यह केस अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed