{"_id":"6380c0d7a37ae90b5a7fba59","slug":"case-filed-against-two-who-posted-photos-with-weapons-on-social-media-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो डालने वाले दो पर केस दर्ज, फतेहगढ़ साहिब में 60 लाइसेंस रद्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो डालने वाले दो पर केस दर्ज, फतेहगढ़ साहिब में 60 लाइसेंस रद्द
Fri, 25 Nov 2022 06:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Nov 2022 06:52 PM IST
सार
फतेहगढ़ साहिब जिले में असलहा एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 असलहा धारकों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इस संबंध में बाकायदा उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। एडीसी अनुप्रीता जौहल ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार असलहा लाइसेंस की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हथियारों संग वीडियो और फोटो डालने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी ने इंस्टाग्राम में हथियारों के साथ फोटो डाल बैंक के गार्ड को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सुक्खा उर्फ टेंडी निवासी बस्ती खानू वाली (बस्ती निजामद्दीन) आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है।
इसने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर हथियारों संग वीडियो और फोटो डाली है। यही नहीं इसने गांव खलचियां कदीम स्थित बैंक के गार्ड सैमुअल को जान से मारने की धमकी दी है। अपनी आईडी पर हथियारों का वीडियो डालकर लोगों में दहशत फैला रहा है। पुलिस ने आरोपी सुक्खा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, थाना सिटी जीरा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी मनजिंदर सिंह निवासी मल्लांवाला रोड (जीरा) ने अपनी फेसबुक आईडी में 12 बोर बंदूक के साथ फोटो खिंचवाकर डाली है। जबकि पंजाब सरकार व जिला प्रशासन ने हथियार संग फोटो सोशल मीडिया पर डालने पर पूर्ण पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद मनजिंदर ने हथियार के साथ फोटो डाली है, उसकी आईडी को जांचा जा सकता है। थाना जीरा पुलिस ने आरोपी मनजिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में असलहा एक्ट के तहत 60 लाइसेंस रद्द
फतेहगढ़ साहिब जिले में असलहा एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 असलहा धारकों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इस संबंध में बाकायदा उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। एडीसी अनुप्रीता जौहल ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार असलहा लाइसेंस की समीक्षा की जा रही है। अगर कोई भी असलहा धारक नियमों का उल्लंघन करता है तो कार्रवाई की जाएगी।