{"_id":"5d729dbb8ebc3e016e027188","slug":"case-filed-against-two-policemen-in-the-case-of-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान न काटने के एवज में मांगी रिश्वत, चालक ने डीजीपी से की शिकायत, पुलिसवालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान न काटने के एवज में मांगी रिश्वत, चालक ने डीजीपी से की शिकायत, पुलिसवालों पर केस
Fri, 06 Sep 2019 11:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:33 PM IST
सार
- चालान न काटने की एवज में एक हजार की रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज।
- डीजीपी संजय बेनीवाल से पीड़ित ने की थी शिकायत, जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे देश में जहां लोग नए ट्रैफिक नियम की वजह से कट रहे चालान से परेशान हैं तो वहीं चंडीगढ़ में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां के पिकाडली चौक के पास रेड लाइट जंप करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालान कटने की बात कही। लेकिन ड्राइवर ने चालान न काटने को कहा। इसके बाद पुलिसवालों ने रिश्वत की पेशकश कर दी। जिसकी शिकायत कार चालक ने डीजीपी से कर दी।
विज्ञापन
रेड लाइट जंप करने का चालान न काटने की एवज में कार चालक रोहतक निवासी गुरमीत सिंह से एक हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले के पुलिस ने दोनों आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान हेड कांस्टेबल जगजिंदर सिंह और कांस्टेबल सचिन के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने प्रिवेंशन ऑफ क्रप्शन एक्ट-1988 की धारा 7, 13 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रोहतक निवासी गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में किसी काम से आए थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 9.45 बजे वह अपनी कार से पिकाडली चौक पर पहुंचे। इस दौरान जल्दी में उन्होंने रेड लाइट जंप कर दी। इस बीच चौक पर ड्यूटी दे रहे 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और बदतमीजी से बात करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान ने उनसे कहा गया कि 25000 रुपये का चालान होगा।
चालान न काटने की बात की तो उन लोगों ने 5000 रुपये की रिश्वत मांगी। बात 2000 और फिर आखिरी में एक हजार रुपये पर तय हो गई। बाद में गुरमीत ने मामले की शिकायत डीजीपी संजय बेनीवाल को दी।
मामला संज्ञान में आने के बाद जांच का जिम्मा डीएसपी ट्रैफिक हरजीत कौर को सौंपा गया। जांच में कार के रेड लाइट जंप करने और उसका चालान न काटने की बात सामने आई। इसके बाद डीजीपी ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को डिसमिस कर दिया।