{"_id":"5de16ce38ebc3e54db4845a6","slug":"case-filed-against-two-including-inspector-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियालाः 30 लाख वसूलने के आरोप में कांग्रेसी विधायक के पीए और इंस्पेक्टर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियालाः 30 लाख वसूलने के आरोप में कांग्रेसी विधायक के पीए और इंस्पेक्टर पर केस दर्ज
Sat, 30 Nov 2019 12:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठा केस बनाने की धमकी देकर 30 लाख रुपये वसूलने के मामले में पटियाला पुलिस ने शुक्रवार को एक कांग्रेसी विधायक के पीए और एक इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना सिविल लाइन में दर्ज किए गए इस केस में फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि बठिंडा में मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले राजविंदर पाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोप हैं कि सीआईए स्टाफ समाना के इंचार्ज के तौर पर तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर विजय कुमार ने किसी केस के सिलसिले में शिकायतकर्ता राजविंदर पाल सिंह के घर रेड की थी। इस केस में राजविंदर समेत कुछ और लोगों को पकड़ा गया था। आरोप हैं कि इंस्पेक्टर विजय ने बठिंडा लोकसभा हलके के भुच्चो मंडी से कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह के पीए जानी मित्तल के कहने पर रिश्वत लेकर अन्य सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद इंस्पेक्टर ने राजविंदर पाल को डराया कि वह उसे नशा तस्करी के झूठे केस में फंसा देगा। बचना है तो 50 लाख रुपये दे दे। सौदा 30 लाख रुपये में तय हुआ। यह पैसे जानी मित्तल के जरिये दिए गए। इसमें से 19 लाख रुपये पीए ने रख लिए जबकि इंस्पेक्टर को 11 लाख दिए।
विज्ञापन
इस मामले की जांच के बाद पटियाला पुलिस ने इंस्पेक्टर विजय कुमार और जानी मित्तल के खिलाफ धारा 342, 365, 379-बी, 389 और 120बी व करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि एसएसपी की ओर से इस मामले की और गहनता से जांच के लिए इसे विजिलेंस के हवाले कर दिया गया है।
कांग्रेसी विधायक की पत्नी के फोन टैपिंग पर इंस्पेक्टर की हुई थी बदली
पटियाला पुलिस ने शुक्रवार को जिस इंस्पेक्टर विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है, यह वही है जिस पर समाना के कांग्रेसी विधायक रजिंदर सिंह ने उनकी पत्नी के फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे। इसके बाद विजय कुमार का नाभा तबादला कर दिया गया था।