फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case against mother and son for cheating millions on the pretext of selling house, son sent to jail

मकान बेचने के बहाने लाखों ठगी करने के आरोप में मां-बेटे पर केस, बेटे को भेजा जेल

Fri, 09 Apr 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Case against mother and son for cheating millions on the pretext of selling house, son sent to jail
मनीमाजरा। मकान बेचने के बहाने लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में मनीमाजरा थाना पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के विशाल गुप्ता के रूप में हुई। हालांकि आरोपी की मां रानी बाला को अभी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने विशाल गुप्ता को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंचकूला के सेक्टर- 9 निवासी गुरमीत शर्मा ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल, 2019 के महीने में उनकी मुलाकात विशाल गुप्ता और उसकी मां रानी बाला से हुई थी। विशाल ने उन्हें मनीमाजरा के राजपुरोहित मोहल्ले में अपना मकान-1627 को बेचने के लिए दिखाया और मकान का सौदा 45 लाख रुपये में तय हो गया। विशाल ने गुरमीत से कहा कि मकान उसके नाम पर है। इसके बाद गुरमीत शर्मा ने विशाल को 15 लाख रुपये का चेक और एक लाख रुपये नगद दिए और बाकी रुपये 7 मई को रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ। तय समय पर गुरमीत शर्मा तो नगर निगम के ऑफिस रजिस्ट्री करवाने पहुंच गए, परंतु विशाल और उसकी मां दोनों रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचे। इसके बाद दोनों ने यह कहकर गुरमीत शर्मा को दोबारा समय लिया कि कागजात तैयार करने में थोड़ा समय लगेगा और दोबारा रजिस्ट्री करवाने के लिए 9 सितंबर का समय तय किया गया, परंतु दोनों रजिस्ट्री करवाने नहीं पहुंचे। इसके बाद गुरमीत ने मकान के बारे में जानकारी लेने के बाद जांच की पता चला कि उपरोक्त मकान विशाल के नाम पर नहीं बल्कि उसके पिता सुरेन्द्र पाल के नाम पर हैं। सुरेन्द्र की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी, परंतु मकान को विशाल अभी कानूनी तौर से बेच नहीं सकता। इसके बाद खुद को ठगा हुआ जान कार कर गुरमीत ने इसकी शिकायत मनीमाजरा थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed