{"_id":"9b7ff82692aa5adb6644abde2fdd7aeb","slug":"carnival-chandigarh-rajan-srivastav-amit-sana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्निवालः राजन ने गुदगुदाया, अमिन ने नचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्निवालः राजन ने गुदगुदाया, अमिन ने नचाया
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Nov 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं बचपन से ही बोलने में बहुत होशियार हूं...बोलने की इस आदत ने मुझे कॉमेडियन बना दिया...। ये कहना है कॉमेडियन और लॉफ्टर चैलेंज फेम राजन श्रीवास्त का।
चंडीगढ़ कार्निवाल में परफॉर्मेंस देने वह आए। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े पलों को साझा किया...। राजन ने बताया कि उन्हें बचपन से ही फिल्मी कलाकारों की नकल करने और उनकी आवाज निकालने का शौक था।
राजन ने बताया कि कोई मुझसे आधा घंटा बात करता था तो मैं उसकी आवाज निकाल लेता था। फिर लाफ्टर चैलेंज जैसे शो आया और मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।
विज्ञापन
कार्निवाल के पहले दिन राजन ने अपनी चटपटी बातों से शहरवासियों को खूब गुदगुदाया। वहीं अमित साना ने भी अपनी आवाज से दर्शकों को बांधे रखा।
ये भी पढ़ेः कृष से लेकर शो मैन राजकपूर की झलक है यहां
...वो था सबसे बड़ा खुशी का पल
राजन श्रीवास्तव की जिंदगी में खुशी का सबसे बड़ा पल उस दिन आया, जिस दिन उन्होंने शेखर सुमन केसामने अपनी प्रतिभा दिखाई।
राजन ने बताया कि वे शेखर सुमन को अपना आदर्श मानते हैं। अभी तक हम उन्हें सुनते आए थे, लेकिन पहली बार जब लॉफ्टर चैलेंज में उन्होंने मुझे सुना, तो मुझे लगा मेरा सपना पूरा हो गया।
पैसे के मामले में ठीक नहीं है कॉमेडी सर्कस
श्रीवास्तव का कहना है कि कॉमेडी सर्कस जैसे शो में लोगों को हंसाते हुए दिख रहे कलाकार असल में बेहद मजबूर होते हैं।
कॉमेडी शो में कलाकारों को उस हिसाब से पैसा नहीं मिल रहा, जैसा उन्हें मिलना चाहिए। शो में तीन महीने बाद जाकर कहीं कलाकार को पैसा मिलता है, लेकिन तब तक गुजारा करना मुश्किल हो जाता है।
इंडियन आइडल के बाद मिले बहुत चैलेंज: अमित
इंडियन आइडल केपहले सीजन के रनर अप अमित साना ने बताया कि शो में बेशक उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली, लेकिनबाद का दौर उनकेलिए बेहद मुश्किल रहा।
शो के बाद उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अमित ने कहा कि काफी मुश्किलों के बाद उन्हें कुछ फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग का मौका मिला और बाद में उन्होंने अपनी खुद की एलबम भी निकाली। अमित का कहा कि अब उनका पूरा ध्यान प्लेबैक सिंगिंग की ओर ही है।