फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car riders swoop on the locket of a woman walking in the park

कार सवारों ने पार्क में सैर कर रही महिला का लॉकेट झपटा

Fri, 31 Jan 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Car riders swoop on the locket of a woman walking in the park
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के पास स्थित एक पार्क से कार सवारों ने सैर कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। हालांकि वे चेन झपटने मेें कामयाब नहीं हुए, लेकिन वे लॉकेट झपटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 379ए और 356 के तहत मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वंदना देवी ने बताया कि वह सेक्टर-32ए में परिवार समेत रहती हैं। बुधवार शाम 5.30 बजे वह जीएमसीएच-32 के पास एक पार्क में सैर रही थीं। इस दौरान एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए उनके पास आया और चेन झपटने की कोशिश की, लेकिन चेन नहीं टूटने की वजह से वह लॉकेट झपटकर फरार हो गया। इस दौरान आरोपी का पीछा भी किया गया, लेकिन वह हरियाणा नंबर की एक सफेद रंग की कार में दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि वारदात के दौरान पार्क में कई लोग थे, लेकिन किसी ने आरोपी को दबोचने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियाें की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed