फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car hits Inspector Gypsy, two injured

इंस्पेक्टर की जिप्सी को कार ने मारी टक्कर, दो घायल

Fri, 12 Mar 2021 08:13 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Car hits Inspector Gypsy, two injured
चंडीगढ़। सेक्टर-34/35 लाइट प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार कार ने इंस्पेक्टर की जिप्सी को टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ, जब पीआरओ इंस्पेक्टर कुलदीप कौर टीम के साथ रात में गश्त कर रही थी। हादसे में दो पीएसओ सिपाही अरविंद और सुरजीत सिंह जख्मी हो गए, जबकि इंस्पेक्टर और जिप्सी चालक बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां दोनों उपचाराधीन हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वीरवार रात पीआरओ इंस्पेक्टर कुलदीप कौर की रात में ड्यूटी थी। वह पीएसओ सिपाही अरविंद और सुरजीत सिंह के साथ जिप्सी में गश्त कर रही थी। उनकी जिप्सी होमगार्ड भूपिंदर सिंह चला रहा था। इस दौरान सेक्टर-34 से 36 की तरफ आते वक्त जब वह सेक्टर-34/35 लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो साउथ इंड चौक की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार ने जिप्सी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक जिप्सी के पास पहुंचा, लेकिन पुलिस को देख वह कार छोड़ साथी संग फरार हो गया। पुलिस जांच में पता चला कि कार में दो युवतियां बैठी थीं। पुलिस कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed