फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car hits Bullet motorcycle, two youths, one dead, other seriously injured

Chandigarh News: कार ने बुलेट मोटरसाइकिल दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Fri, 17 May 2024 06:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Car hits Bullet motorcycle, two youths, one dead, other seriously injured
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के पीछे वाली सड़क पर कार व बुलेट मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए जिसमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बीते मंगलवार की देर शाम की है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में केस दर्ज कर लिया और मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रोपड़ के गांव खैराबाद फूल खुर्द निवासी इकम सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक एकम सिंह अपने दोस्त सुखप्रीत निवासी आटा कला मानसा के साथ डीएवी कॉलेज के पीछे सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान एक इटियोस कार ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मारी दी। दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन बुधवार को गंभीर हालत के चलते एकम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में आईपीसी एक्ट 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी कार चालक की पहचान मुक्तसर साहिब के गांव लाखेवाल मुक्तसर साहिब निवासी रूपिंद्र सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी चालक को मौके पर ही कागजी कार्रवाई के बाद जमानत दे दी गई लेकिन उसकी गाड़ी थाने में ही जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed