{"_id":"5e2df0778ebc3e4b6613d285","slug":"car-collision-with-truck-car-and-bike-got-fire-in-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर गाडर से भरे खड़े ट्रक से टकराई बलेनो कार, कार समेत दो बाइक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर गाडर से भरे खड़े ट्रक से टकराई बलेनो कार, कार समेत दो बाइक में लगी आग
Mon, 27 Jan 2020 01:33 AM IST
Vikas Kumar
लखवीर सिंह लक्की, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
लखवीर सिंह लक्की, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 27 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे स्थित मॉडर्न मिल के पास रविवार सुबह घनी धुंध में कई वाहन आपस में टकरा गए। इससे पांच लोग जख्मी हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ और सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा रोड पर लोहे के गार्डर से भरे ट्राले के कारण हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले दो बाइक टकरा गई और तुरंत बाद एक बलेनो कार जा लगी। दोनों बाइक और कार में आग लग गई। हादसा सुबह करीब नौ बजे के आसपास हुआ। कार में सवार लोगों को मॉडर्न मिल के कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे में जिला योजना बोर्ड फतेहगढ़ साहिब के चेयरमैन हरिंदर सिंह भांबरी की कार को भी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सवार हरिंदर भांबरी और उनके साथी बाल-बाल बच गए। उनकी फॉर्च्यूनर कार पीछे से पूरी तरह खत्म हो गई। हरिंदर भांबरी 26 जनवरी के जिला स्तरीय समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि हादसा रोड पर खड़े ट्रक के कारण हुआ है। घनी धुंध के कारण एक ट्राले से बलेनो कार टकरा गई। ट्रक से टकराने के तुरंत बाद ही कार को आग लगी और दो बाइक भी जल गए। हादसे में पांच लोग जख्मी हुए हैं। इनमें दो बाइक और तीन कार में सवार थे। एक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सभी घायलों का इलाज पीजीआई और सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 में चल रहा है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।