फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car collides with truck parked on road, property dealer dies

Chandigarh News: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई कार, प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Sat, 16 Sep 2023 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck parked on road, property dealer dies
डेराबस्सी। डीएवी स्कूल के पास वीरवार रात एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए। मृतक की पहचान अनिल कुमार (46) वासी जीरकपुर हाल वासी एसबीपी हाउसिंग सोसायटी डेराबस्सी के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, अनिल की पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह उसे कार में निजी अस्पताल ले जा रहे थे। जब वह फ्लाईओवर के नीचे से घूमकर डेराबस्सी की ओर आने लगे तो डीएवी स्कूल के पास कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर होने से कार क्षतिग्रस्त हो गई और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी और बच्चा भी कार में मौजूद थे। थाना प्रमुख जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



सड़क किनारे ट्रक खड़े करने वालों पर हो कार्रवाई
शहर में सड़कों पर खड़े वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। ट्रकों से होने वाली दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। लोगों ने सड़क किनारे खड़े होने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed