फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car-bike Free Day now on March 13

कार-बाइक फ्री डे की तारीख आगे खिसकी, अब 13 मार्च को

Wed, 24 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Car-bike Free Day now on March 13

28 फरवरी को प्रस्तावित कार फ्री डे स्थगित कर दिया गया है। अब यह 28 फरवरी की बजाए 13 मार्च को होगा। खासबात यह रहेगी कि इस दिन कार ही नहीं दोपहिया वाहन भी नहीं चल सकेंगे। पूरे चंडीगढ़ में 13 मार्च को कार-बाइक फ्री डे रहेगा। ज्यादा परेशानी न हो इसलिए दिन रविवार ही रखा गया है।

विज्ञापन


प्रशासन ने तिथि बदलने का फैसला 28 फरवरी को चंडीगढ़ के स्कूलों और कॉलेजों में प्रस्तावित पंजाब और हरियाणा की परीक्षाओं के कारण लिया है। साथ ही 28 फरवरी को शहर में कई शादियां भी हैं। जिसमें कई बारात बाहर से चंडीगढ़ आनी हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इस दिन शादी तय होने की बात प्रशासन के सामने रखी थी। जिसके बाद प्रशासन ने तिथि आगे बढ़ाई। बुधवार को प्रशासन ने कार फ्री डे के लिए एडवाइजर विजय कुमार देव की अध्यक्षता में पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ यूटी सचिवालय में मीटिंग की। मीटिंग में डीसी अजीत बालाजी जोशी, पंचकूला केडीसी मंदीप सिंह बराड़, एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी, एसपी मोहाली आशीष कपूर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग में एडवाइजर ने पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों को 13 मार्च के लिए कोई परीक्षा नहीं रखने केआदेश दिए हैं। साथ ही कार फ्री डे को सफल बनाने में सहयोग की भी बात कही है।

इन वाहनों को रहेगी छूट
सभी इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहन जैसे एंबुलेंस, फायर टेंडर्स, पुलिस वाहन, मरीजों और उम्रदराज लोगों को ले जाने वाहनों को छूट रहेगी। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले उन वाहनों को जिन्हें चंडीगढ़ से होकर दूसरे राज्यों में प्रवेश करना है, उन्हें भी छूट रहेगी।

इसके लिए इन वाहनों को चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट से एक पास जारी कराना होगा। जिसे दिखाकर यह चंडीगढ़ पार कर सकेंगे। जैसे दिल्ली की ओर से आना वाला कोई वाहन नयागांव जाना चाहता है तो उसे पास जारी कर भेजा जाएगा। इसके अलावा क्लीन फ्यूल जैसे एलपीजी ऑटो और बैटरी ऑपरेटिड वाहन भी चल सकेंगे।

सभी बसों को छूट

कार-बाइक फ्री डे वाले दिन सभी तरह की बसों को चलाने की अनुमति होगी। सीटीयू की सभी बसों केसाथ शिक्षण संस्थानों और दूसरे विभागों की बसें भी चल सकेंगी। सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक पूरा शहर कार-बाइक फ्री रहेगा।

कलरफुल होगा पहला कार-बाइक फ्री डे
चंडीगढ़ का पहला कार-बाइक फ्री डे कलरफुल होगा। वाहनों से मुक्त शहर में जगह-जगह विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मैराथन, साइकिलिंग, पेंटिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे। इस दिन को खास बनाने केलिए प्रशासन विशेष तैयारी करेगा।


13 मार्च को पीयू का दीक्षांत समारोह
13 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह होना है। जिसमें देश से सैकड़ों स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक शामिल होंगे। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। एडवाइजर विजय देव सहित दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में 13 मार्च को कोई एक कार्यक्रम स्थगित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed