फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain's style players are convinced, the taste is unmatched

कैप्टन के अंदाज के खिलाड़ी हुए कायल, स्वाद बेमिसाल

Thu, 09 Sep 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Captain's style players are convinced, the taste is unmatched
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां स्थित फार्म हाउस पर शाकाहारी खिलाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था थी। मुख्यमंत्री ने विशेष पीली दाल और आलू की सब्जी बनाई गई थी। मीठे चावलों ने खाने का स्वाद दोगुना कर दिया। फार्म हाउस में दिए गए रात्रि भोज में टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ी भी पहुंचे थे। इस दौरान कैप्टन की आवभगत देखकर सभी खिलाड़ी उनके कायल हो गए।
विज्ञापन

भव्य तरीके से हुआ स्वागत
फार्म हाउस पर बहुत ही भव्य तरीके से सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से एक एक खिलाड़ी को खाना परोसा। उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। -रुपिंदर पाल सिंह, खिलाड़ी, भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

शाकाहारी खाना घर की तरह था
भोज में परोसा गया खाना लाजवाब था। पहली बार इस तरह के आयोजन में शामिल होकर गर्व की अनुभूति हो रही है। बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज व्यंजन थे। -रीना खोखर, खिलाड़ी, महिला हॉकी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की सब्जी का स्वाद बेजोड़
खाने की खुशबू से पूरा हॉल महक था। आलू की सब्जी का स्वाद तो बेजोड़ था। हर मसाला बेहद संतुलित डाला गया था। जिंदगी में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की ऐसी मेहमान नवाजी देखी। -गुरजीत कौर, खिलाड़ी, महिला हॉकी टीम
मीठे चावलों का स्वाद बहुत भाया
यूं तो पूरा खाना ही स्वादिष्ट था लेकिन मीठे चावलों का स्वाद तो मन में बस गया। मुख्यमंत्री के साथ बेहद अच्छी मुलाकात रही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अच्छी तरह बातचीत की। यह बेहद यादगार पल थे। -अंजुम मोदगिल, महिला शूटिंग खिलाड़ी

मुख्यमंत्री का दिल से आभार
पंजाब के मुख्यमंत्री का अलग ही रूप देखने को मिला। खाना परोसते समय हर खिलाड़ी का हौसला भी बढ़ाते रहे। उनकी पसंद भी पूछते रहे। बहुत आत्मीयता से सभी खिलाड़ियों से मिले, बातें कीं। इस आयोजन के लिए हम उनके दिल से आभारी हैं। -कमलप्रीत कौर, डिस्कस थ्रोअर, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed